3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोप्पल में राजपुरोहित समाज का होली मिलन समारोह 4 मार्च को

सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का अवसरराजपुरोहित समाज संघ, कोप्पल के तत्वावधान में होली के पावन अवसर पर 4 मार्च, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, जिसमें समाजबंधु परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक […]

less than 1 minute read
Google source verification
कोप्पल में राजपुरोहित समाज का होली मिलन समारोह 4 मार्च को

कोप्पल में राजपुरोहित समाज का होली मिलन समारोह 4 मार्च को

सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का अवसर
राजपुरोहित समाज संघ, कोप्पल के तत्वावधान में होली के पावन अवसर पर 4 मार्च, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, जिसमें समाजबंधु परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का अवसर बनेगा। राजपुरोहित समाज संघ कोप्पल के पुखराज राजपुरोहित जसोल ने बताया कि आयोजन स्थल रामदेव मिल, हुविनाल रोड, कोप्पल में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सजी संध्या देखने को मिलेगी। शाम 6 बजे से ठंडाई के साथ रंगारंग होली मिलन का दौर शुरू होगा। गुलाल और होली के ठहाकों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में म्यूजिक की मधुर धुनों पर फागण की स्वरलहरियां गूंजेंगी, जिससे पूरा वातावरण राजस्थानी रंग में रंग जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक राजस्थानी भोजन का विशेष प्रबंध किया गया है, ताकि उपस्थित सभी समाजबंधु स्वाद और संस्कृति दोनों का आनंद ले सकें।