30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन कॉलेज बना कोविड केयर सेंटर

जैन कॉलेज बना कोविड केयर सेंटर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Updated: 30 Apr 2021, 1:43 PM IST

जैन कॉलेज बना कोविड केयर सेंटर

जैन कॉलेज बना कोविड केयर सेंटर

जैन कॉलेज बना कोविड केयर सेंटर
विजयपुर
विजयपुर के सोलापुर रोड स्थित जैन कॉलेज अब कोविड केयर सेंटर में परिवर्तित हुआ है।
विजयपुर शहर के श्रीसिद्धेश्वर संस्था, सिद्धसिरी सौहार्द सहकारिता संस्था तथा जैन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस कोविड केयर सेंटर को सेवा के लिए उपलब्ध किया जाएगा। यह सेंटर शुक्रवार से कार्य प्रारम्भ करेगा। अस्पताल में सुसज्जित बेड लगाए गए हैं। सिद्धसिरी सौहार्द सहकारिता संस्था की ओर से रोगियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय व बिस्कूट तथा रत्रि समय का भोजन और फल वितरण की व्यवस्था की गई है।
इस कार्य के लिए शांतिलाल जैन ने जैन फाउंडेशन की ओर से भवन उपलब्ध किया है। इस सेंटर में भर्ती होने रोगियों के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ अनुभवी चिकित्सा कर्मियों की सेवा उपलब्ध की जा रही है। शहर में बढ़ते रोगियों की संख्या के हिसाब निचली मंजिल में ऑक्सीजन आदि चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं। स्व. ईश्वरगौड़ा पाटील यत्नाळ डायलिसिस केन्द्र के कर्मचारी ऑक्सीजन की देखरेख करेंगे।
विजयपुर शहर विधायक यत्नाळ ने इस कोविड केयर सेंटर का स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर यत्नाळ ने कहा कि इस कोविड केयर सेंटर को मनगूळी रोड स्थित बसव भवन के बजाय गांव के बाहर वाले जैन समुदाय की ओर से दिए गए भवन में स्थानांतरित कर व्यवस्थाएं उपलब्ध की जा रही हैं। इससे जनता को सुविधा होगी। जनता को मास्क, सैनिटाइजर तथा सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ इस महामारी से अपने स्वास्थ्य की रक्षा करनी चाहिए। इस बीमारी से बचने के लिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
वीडीए अध्यक्ष श्रीहरी गोळसंगी, सिद्धसिरी सौहार्ध संस्था के उप महाप्रबंधक राघव अण्णीगेरी आदि उपस्थित थे।