
मुंबई महापालिका के दल का प्रशासक ने किया अभिनंदन
मुंबई महापालिका के दल का प्रशासक ने किया अभिनंदन
-कोल्हापुर शहर में आई बाढ़ में की थी मदद
कोल्हापुर
कोल्हापुर शहर में आई बाढ़ में मुंबई महापालिका की ओर से सक्शन कम जेटिंग वुईथ रिसाइकल मशीन महापालिका को मिली थी। इस सक्शन कम जेटिंग वुईथ रिसाइकल मशीन के साथ दो अधिकारी और 7 कर्मचारी कोल्हापुर आए थे। उनके सहयोग से बाढ क्षेत्र की चोकअप लाइन का काम युद्धस्तर पर करने में बड़ी मदद मिली। इस पथक के कनिष्ठ अभियंता आकाश रैनाक, सुपरवाइजर विक्रम गायकवाड और उनके सात कर्मचारियो ंका प्रशासक डॉ. कादंबरी बलकवडे ने स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और प्रशस्तिपत्र देकर सत्कार किया। इस समय अतिरिक्त आयुक्त नितिन देसाई, उपायुक्त निखिल मोरे, मुख्य आरोग्य निरीक्षक जयवंत पवार, विभागीय आरोग्य निरीक्षक राहुल राजगोलकर, निखिल पाडवकर और सभी आरोग्य निरीक्षक उपस्थित थे।
कोल्हापुर शहर में आई बाढ़ में मुंबई महापालिका की ओर से सक्शन कम जेटिंग वुईथ रिसाइकल मशीन महापालिका को मिली थी। इस सक्शन कम जेटिंग वुईथ रिसाइकल मशीन के साथ दो अधिकारी और 7 कर्मचारी कोल्हापुर आए थे।
Published on:
07 Aug 2021 10:11 pm

बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
