
केन्द्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशुपालसिंह राजपुरोहित का पुणे (महाराष्ट्र) में स्वागत करते राजपुरोहित समाज के लोग।
अपनी जन्मभूमि से दूर रहते हुए भी प्रवासी अपने रीति-रिवाज और परम्पराओं को कायम रखे हुए हैं। उनका सामाजिक सेवा कार्यों के प्रति किया जा रहा योगदान सराहनीय है। अपनी ईमानदारी, समर्पण एवं मेहनत के बूते प्रवासियों ने बिजनेस में सफलता की उंचाइयों को हासिल किया है। केन्द्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशुपालसिंह राजपुरोहित निम्बाड़ा ने यह बात कही।
मदद का दिलाया भरोसा
राजपुरोहित समाज संस्थान पुणे (महाराष्ट्र) के पदाधिकारियों की ओर से किए गए स्वागत के अवसर पर उन्होंने राजपुरोहित समाज के लोगों से उनके सामाजिक सेवा कार्यों को सराहा और कहा कि राजस्थान में भले ही कांग्रेस की सरकार नहीं हैं लेकिन वे हर समय प्रवासियों की किसी भी तरह की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। राजस्थान में किसी तरह के कार्य के लिए वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। वे उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महाराष्ट्र में राजपुरोहित समाज की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लोग चाहे जहां भी रहते हैं अपनी परम्पराओं एवं रीति-रिवाज के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह गर्व की बात है।
किए संत खेतेश्वर के दर्शन
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रेंवतसिंह नोरवा, सचिव ओमसिंह तालकिया, सदस्य जगदीशसिंह तालका, रामसिंह शिवतलाव, भूरसिंह नोरवा, गोविंद सिंह वणदार, नारायणसिंह पातावा समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इससे पहले केन्द्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशुपालसिंह राजपुरोहित निम्बाड़ा ने संत खेतेश्वर भगवान के दर्शन किए।
Published on:
22 Jan 2025 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
