
तेलंगाना, आंध्र की संयुक्त राजधानी हो हैदराबाद : सुब्बा रेड्डी
हैदराबाद . युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता और आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी होना चाहिए। वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा सोमवार को राज्यसभा चुनाव लडऩे के लिए सुब्बा रेड्डी को बी फॉर्म सौंपने के एक दिन बाद यह बयान आया है।
सुब्बा रेड्डी ने कहा कि जब तक विशाखापत्तनम प्रशासनिक राजधानी नहीं बन जाता, तब तक हैदराबाद को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनी रहनी चाहिए।
पिछले साल जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा की थी कि विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश की कार्यकारी राजधानी होगी और राज्य का प्रशासन अपना मुख्यालय वर्तमान राजधानी अमरावती से स्थानांतरित करेगा। यह राज्य की विकेंद्रीकरण रणनीति के अनुरूप था जिसका उद्देश्य सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना था।
आंध्र प्रदेश सरकार ने भी तीन राजधानियां बनाने का निर्णय लिया। कार्यकारी राजधानी के रूप में विशाखापत्तनम, विधायी राजधानी के रूप में अमरावती और न्यायिक राजधानी के रूप में कुरनूल। सुब्बा रेड्डी ने एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग समुदायों के सदस्यों को संसद में प्रवेश का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होने वाले हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।
Published on:
14 Feb 2024 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
