
ysr
(हैदराबाद): आंध्रप्रदेश विधानसभा 2019 चुनाव (Andhra Pradesh Assembly Election 2019) के परिणाम सामने आने के बाद वाईएसआर कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य की पिछली सत्तारूढ़ 'तेलुगु देशम पार्टी' {Telugu Desam Party (TDP)} को पीछे छोड़ते हुए वाईएसआर कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। परिणाम आने के बाद से ही वाईएसआर कांग्रेस {YSR Congress Party (YSRCP)} खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अब यह खेमा सरकार बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में आज पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों व पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई गई।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी (Y. S. Jaganmohan Reddy) ने पार्टी विधायकों व नेताओं के साथ अमरावती में बैठक की। बैठक में रेड्डी ने चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन और पार्टी के लिए काम करने के लिए सभी नेताओं की दिल खोलकर प्रशंसा की। सभी ने रेड्डी को सम्मानित करने के साथ ही मिलकर रेड्डी को विधायक दल का नेता चुना। मिली जानकारी के अनुसार जगन मोहन रेड्डी 30 मई को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेने वाले है।
बता दें कि आंधप्रदेश की 175 विधानसभ सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 11 अप्रैल को वोट डाले गए। 23 मई को नतीजे घोषित हुए जीसमें वाईएसआर कांग्रेस को खुशी से भर दिया। वाईएसआर कांग्रेस को 151 सीटें मिली और टीडीपी को 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा। एक सीट पर अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने अपने नाम की। चुनावी परिणाम के दिन ही पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपकर नई सरकार का स्वागत किया।
Published on:
25 May 2019 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद
आंध्र प्रदेश
ट्रेंडिंग
