31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को टिफिन में बना कर दें क्रिस्पी आलू चीला

बच्चों को आलू बहुत पसंद होते हैं और आलू का क्रिस्पी चीला भी उन्हें जरूर पसंद आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Dec 2017, 4:38 PM IST

aloo cheela

aloo cheela

बच्चों को आलू बहुत पसंद होते हैं और आलू का क्रिस्पी चीला भी उन्हें जरूर पसंद आएगा। टिफिन में क्रिस्पी आलू चीला बच्चों का दिल खुश कर देगा और यकीन मानिए वो घर आकर आपकी तारीफ जरूर करेंगे। आलू चीला बहुत जल्दी बन जाता है और टेस्टी भी लगता है। यहां पढ़ें क्रिस्पी आलू चीला की रेसिपी -

सामग्री -

आलू - 3 आलू मीडियम आकार के ( 250 ग्राम)
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बरीक कटा हुआ
तेल - 2 टेबल स्पून
नमक - 1/4 छोटी चम्मच
राई - 1/4 छोटी चम्मच
चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच

विधि -

आलू को अच्छी तरह से धो कर छीलकर पानी में डालकर रख लीजिए, नानस्टिक पैन गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिए। एक आलू उठाइए और कद्दूकस कीजिए, आधा आलू और कद्दूकस कर लीजिए। कद्दूकस किये आलू में आधा नमक और आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए।

पैन गरम होने के बाद पैन में १ छोटी चम्मच तेल डालिए, और थोड़ी सी राई डाल दीजिए, अब मसाले मिले आलू को पैन में डालिए, और आध सेमी. मोटाई में ४-५ इंच के व्यास में फैला दीजिए। एक छोटी चम्मच तेल चीले के चारों ओर डालिए और एक छोटी चम्मच तेल चीले के ऊपर डालिए, और चीले को ढककर २-३ मिनिट तक मीडियम आग पर सिकने दीजिए।

चीला नीचे की सतह से हल्का ब्राउन हो गया है, चीले के ऊपरी सतह पर आधा छोटी चम्मच चाट मसाला चारों ओर फैलाते हुए डालिए। चीले को पलट दीजिए, और चीला को दूसरी सहत पर भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिए।

आलू का चीला दोंनो ओर सिकने पर प्लेट में निकाल लीजिए, और दूसरा आलू का चीला भी बिलकुल इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए। आलू के चीले तैयार है, आलू के चीले को टमाटो सास या मीठी चटनी के साथ बच्चों को परोसिये और आप भी खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।