
lauki ki kheer
सामग्री -
दूध - 1 लीटर फुल क्रीम
लौकी - 500 ग्राम
घी - एक टेबल स्पून
काजू - 10 (एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए काट लीजिए)
किशमिश - 25-30 (डंठल तोड़कर, कपड़े से पोंछ लिजिए)
चीनी - 80-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ा कम)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिए)
बादाम - 4 ( लम्बाई में बारीक कतर लीजिए)
विधि -
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने के लिए रख दीजिए। लौकी को छीलिए, धोइए, अन्दर के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिए, और लौकी का जूस निचोड़ का हटा दीजिए। कद्दूकस की हुई लौकी को माइक्रोवेव सेफ प्याले में घी के साथ 5 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए, या पैन में घी डालकर, घी मेल्ट होने पर लौकी डालकर 5-6 मिनिट कलछी से लगातार चलाते हुए भून लीजिए।
दूध में उबाल आने के बाद भुनी लौकी को दूध में डालकर मिक्स कर दीजिए, खीर को गाढ़ा होने तक पकने दीजिए, काजू और किशामिश को दूध में डाल कर उबाल आने तक चमचे से चलाइए। गैस धीमी कर दीजिए। खीर को प्रत्येक 3-4 मिनिट में चमचे से चलाते रहिए। खीर को जब तक पकने दीजिए तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर लौकी और दूध एक साथ न गिरने लगे। खीर में चीनी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए।
लौकी की खीर बन कर तैयार है, गैस बन्द कर दीजिए। खीर में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिए। लौकी की खीर को प्याले में निकालिए, कतरे हुए बादाम ऊपर से डाल कर सजाइए। लौकी की खीर बहुत स्वादिष्ट बनी है। गरम या ठंडी खीर अपने डिनर के साथ परोसिए और खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
27 Dec 2017, 4:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.