
COVID-19 Latest Update: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही राज्य सरकारों ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में 'जनता कर्फ्यू' लागू किया गया, जिसमें प्रशासन ने लोगों से जरुरी दिशानिर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की है। साथ ही लातूर जिला प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। रविवार के दिन लातूर में कोविड-19 संक्रमितों के 110 नए मामले सामने आए है। जिले में रात के समय कर्फ्यू रहेगा और हर रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन किया जाएगा। लातूर प्रशासन ने भी आज यानी 15 मार्च से ही रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का अहम् फैसला लिया है।
महाराष्ट्र में फिर से कोरोना वायरस ने तेजी से अपनी जड़ें जमानी शुरू कर दी है। जिसके चलते देश में फिर से कोरोना संकट गहराने लगा है। महाराष्ट्र में पिछले एक ही दिन में 16 हजार के लगभग नए कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। बढ़ते मामलों के बीच, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पूरे महाराष्ट्र स्टेट में सख्त लॉकडाउन की चेतावनी दी है। सरकार ने जनता को चेतावनी भरे लहजे में संदेश दिया है कि लॉकडाउन जैसे कठोर नियमों को लागू करने के लिए प्रशासन को मजबूर नहीं करें। सभी लोग जरुरी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
देश के इन 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
Covid-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। अगर कोरोना के मामलों में ऐसे ही वृद्धि रही, तो सरकार संपूर्ण राज्य में लॉकडाउन लागू कर सकती है। इन जगहों पर यह लॉकडाउन सोमवार 15 मार्च को सुबह आठ बजे लागु रहेगा। परभणी जिले में 12 मार्च रात 12 बजे से 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया। वहीं पुणे में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा।
रविवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 16 हजार नए covid-19 संक्रमित मिले हैं। यह संख्या देश में सर्वाधिक है। लातूर जिले में 31 मार्च तक सभी साप्ताहिक बाजारों पर पाबंदी लगा दी है।
Published on:
15 Mar 2021 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
