1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह मजेदार सूप देंगे सर्दियों में पोषण

सर्दी दस्तक दे चुकी है और ऐसे में भाते हैं गरमा गरम सूप। आप भी कुछ ऐसे सूप बनाना सीखिए, जो इन सर्दियों में आपकी सेहत भी दुरूस्त रखेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Nov 2017, 12:50 PM IST

Green Garden soup

Green Garden soup

सर्दी दस्तक दे चुकी है और ऐसे में भाते हैं गरमा गरम सूप। आप भी कुछ ऐसे सूप बनाना सीखिए, जो इन सर्दियों में आपकी सेहत भी दुरूस्त रखेंगे। सूप न केवल आपका पाचन सर्दियों में भी दुरुस्त रखने में मदद करते हैं, बल्कि यही सही मौसम भी है शरीर को जरूरी पोषण देने का। सर्दियों में ज्यादातर सब्जियां बाजार में उपलब्ध रहती हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल भी आसान हो जाता है।

ग्रीन गार्डन सूप

यह सूप आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह शरीर में फैट नहीं बढऩे देता।

सामग्री -

पालक-2 कप
ब्रोकली-1/2 कप
हरा धनिया-1/2 कप
पुदीना-1/4 कप
हरा प्याज कटा हुआ-एक
नींबू का रस-एक छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा
नमक और काली मिर्च-1/2-1/2 चम्मच
जायफल पाउडर-एक चुटकी
पानी-तीन कप
मक्खन-1/4 कप
मटर के दाने-1/2 कप
क्रीम-सजाने के लिए

विधि -

पालक, धनिया, ब्रोकली, मटर, पुदीना लेकर साथ उबालें और फिर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। एक कड़ाही में मक्खन गर्म करके उसमें मिश्रण डाल दें। अब पानी डाल कर पांच मिनट पकाएं। फिर सभी मसाले डाल कर दो मिनट और पकाएं। गैस बंद करके नींबू का रस डालें। सर्व करते समय थोड़ी क्रीम डालें।

नाइन स्टार हेल्दी सूप

इसमें डली ढेर सारी सब्जियां सर्दी में फायदा पहुंचाती हैं और सर्दी-जुकाम से दूर रखती हैं।

सामग्री -

पत्ता गोभी
फूल गोभी
शिमला मिर्च
गाजर
बींस
मशरूम
मटर
प्याज
ब्रोकली कटी हुई-एक कप
लहसुन-अदरक पेस्ट-एक छोटा चम्मच
कॉर्नफ्लोर-एक बड़ा चम्मच
पानी या वेजिटेबल स्टॉक-5 कप
सोया सॉस-डेढ़ छोटा चम्मच
नींबू का रस-डेढ़ छोटा चम्मच
टमाटर सॉस-2 छोटे चम्मच
चिली सॉस-1/2 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
काली मिर्च-1/2 छोटा चम्मच
मक्खन-1/2 कप

विधि -

कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलें। कड़ाही में मक्खन गर्म करके यह घोल डाल दें। साथ में बाकी सभी चीजें भी डाल दें और पकने दें। यदि पानी कम लगे तो और डाल दें। इसे कम से कम 10 मिनट पकने दें। आंच धीमी ही रखें। इस सूप को गर्मा-गरम परोसें।