6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू कॉन्सेप्ट हेल्थ फिटनेस क्लब एंड फूड जिम

जिम इंस्ट्रक्टर और डाइटिशियन की कंसल्टेंसी से ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक कैफे में हो रहा तैयार, जिमिंग के साथ ‘हेल्दी कैफे’ में चख रहे टेस्टी फिटनेस ड

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Nov 03, 2017

Tasty fitness diets tasting in Healthy Cafe with Gym

इंदौर. फिटनेस पाने के लिए जिम जाने वालों के लिए डाइड मेजर कंसर्न होती है। वह बॉडी को न्यूट्रीशियस वैल्यू भी देना चाहते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि कार्बोहाइड्रेट इनटेक ज्यादा न हो ताकि बॉडी में फैट न बढ़े। इस सिचुएशन में जब हेल्दी फूड का सेवन करते हैं तो उन्हें टेस्ट से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर में हाल ही में इंट्रोड्यूज हुए जिम विद् हेल्दी कैफे के कॉन्सेप्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के हेल्दी कैफे में जिम इंस्ट्रक्टर और डाइटिशियन आपस में कंसल्ट कर फिटनेस फ्रीकर्स के लिए अलग-अलग डिश तैयार कर रहे हैं जिसमें ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के फूड आइटम्स शामिल है। खास बात यह है कि यह हेल्दी होने के साथ बेहद टेस्टी भी होते हैं और इनको कुक करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि इनकी न्यूट्रीशियस वैल्यू बनी रहे।
ऑर्गेनिक फूड से तैयार होती ओट्स उत्पम

द वैलनेस स्टूडियो के ऑनर सौरभ अरोरा ने बताया कि हमारे यहां जिम में वर्कआउट के लिए आने वाले लोगों को अकसर लो कैलोरी फूड आइटम्स में वैरायटी ढूंढऩे में प्रॉब्लम आती थी। ज्यादा ऑप्शन न होने के कारण लोग बोर हो जाते थे और फिर वह डाइट प्लान को ठीक तरह से फॉलो नहीं कर पाते थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने वर्कआउट के साथ हेल्दी कैफे के कॉन्सेप्ट को इंट्रोड्यूज किया है। यहां रावी इडली, ओट्स उत्पम, फलाफल, मल्टीफ्रेम ग्रेन टोस्ट, क्विन्वा उत्पम, मल्टीग्रेन सैंडविच जैसी डिशेस को शामिल किया गया है। इन डिशेस को बनाने के लिए ऑर्गेनिक फूड को यूज किया जा रहा है। इन्हीं खूबियों के कारण हेल्थ और फिटनेस कॉन्शियस लोग इसे पसंद कर रहे हैं। परफेक्ट मार्निंग विद् रेड, ग्रीन एंड पिंक जूस
डाइटिशियन मानसी अरोरा ने बताया कि मार्निंग में बॉडी को एनर्जेटिक शुरुआत देने के लिए हम रेड, ग्रीन और पिंक ज्यूस लेकर आए हैं। रेड ज्यूस में एपल , बीट और कैरोट के कॉम्बिनेशन को यूज किया जाता है, वहीं ग्रीन ज्यूस में स्पिंच, बेसिल , पाइनेपल के साथ मिंट यूज होता है। पिंक में वाटर मेलन, रोज वाटर और पॉमग्रेनेड का कॉम्बिनेशन को शामिल किया गया है। वहीं स्मूदीज में चिया सीड स्मूदीज और मल्टी विटामिन स्मूदीज के ऑप्शन भी हैं।