30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पनीर से बने शाही समोसे से हड्डियां मजबूत

पनीर में कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, जिंक प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ कैंसर से बचाव, पाचन तंदरुस्त और मधुमेह नियंत्रित रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:31 AM IST

Paneer Samosa recipe

Paneer Samosa recipe

पनीर में कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, जिंक प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ कैंसर से बचाव, पाचन तंदरुस्त और मधुमेह नियंत्रित रहता है।

सामग्री -

मैदा 2 कप
अजवायन एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक आधा छोटी चम्मच
घी एक चौथाई कप
4 उबले कच्चे केले
एक चौथाई कप हरे मटर
100 ग्राम पनीर
10 -12 काजू
1 टेबल स्पून किशमिश
2-3 टेबल स्पून हरा धनिया
छोटी चम्मच जीरा
आधा छोटी चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
बारीक कटी हरी मिर्च
छोटी चम्मच से गरम मसाला
अमचूर पाउडर व लाल मिर्च पाउडर

समोसे का आटा तैयार करने के लिए

मैदा, घी, नमक और अजवायन डालकर आटे को थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लें। गूंथें आटे को फर्मेंट होने के लिए ढककर आधा घंटे के लिए रख दें।

विधि -

स्टफिंग के लिए पनीर को क्यूबस में काट लें, केले मैश करें, काजू के टुकड लें। कढ़ाई में तेल डालकर गरम करके, तडक़े के लिए जीरा, अदरक, हरी मिर्च और मटर डालकर भूनें। धनियां पाउडर, पनीर के टुकड़े, केला, काजू, किशमिश, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक भूनें। समोसे के आटे को मसलकर चिकना करें और छोटी लोई लेकर पतला 8-9 इंच में बेल लें। अब बेली पूरी को बीच से लम्बाई में 2 भागों में काटकर बांट लें। कटे एक किनारे के आधे भाग पर पानी लगाएं। दूसरे आधे भाग को उसके ऊपर रखते हुए कोन बनाकर उसमें स्टफिंग का मिश्रण भर दें। अब दोंनो किनारे मिलाकर चिपका लें। कढ़ाई में तेल डालकर धीमी आंच पर समोसे हल्के भूरे होने तक तले। गरमा-गरम टोमैटो सॉस और हरे धनिये की चटनी के इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।

बाजरे की कचौरी

सामग्री -

2 कप बाजरे का आटा
नमक
तीन चौथाई मटर
आधा बडा चम्मच टुकड़ों में पनीर
1 चम्मच कटा धनिया पत्ती
एक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा एक टमाटर
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
तेल

विधि -

बाजरे के आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर गूंथ लें। अब एक भगोने में उबली मटर, पनीर, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक मिलाकर मिश्रण रख दें। अब दो छोटी पूरी बेल लें। एक पूरी पर भरावट के लिए मिश्रण रखें और दूसरी पूरी से कवर कर दें। अब पैन में कुछ बूंद तेल गर्म करें व कचौरी को दोनों तरफ से सेक लें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।