1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचे हुए खाने से बनाएं स्वादिष्ट परांठा दही चूरमा

महंगाई का जमाना है। ऐसे में कुछ भी फेंकना बहुत बुरा लगता है और रसोई में तो अक्सर कुछ न कुछ बच ही जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 1 Dec 2017, 9:50 AM IST

paratha dahi churma

paratha dahi churma

महंगाई का जमाना है। ऐसे में कुछ भी फेंकना बहुत बुरा लगता है और रसोई में तो अक्सर कुछ न कुछ बच ही जाता है। आप इन बची हुई चीजों से भी बहुत कुछ बना सकती हैं। यहां हम आपको दो ऐसी ही रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिससे आपका बचा हुआ खाना बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो जाएगा। सर्दी के मौसम में वैसे भी खाने पीने की चीजें जल्दी खराब नहीं होतीं, ऐसे में यह रेसिपीज आपके बहुत काम आएंगी। यहां पढ़ें परांठा दही चूरमा और कुलचा सैंडविच बनाने की आसान सी रेसिपी।

परांठा-दही चूरमा

सामग्री -

बचे हुए परांठे - 2
ताजा दही - 2 कप
पिसी लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा - थोड़ा सा
पिसी काली मिर्च - चुटकी भर
गरम मसाला - चुटकी भर
नमक - स्वादानुसार
बारीक कुटी बर्फ - 2 बड़े चम्मच

यूं बनाएं -

परांठों के छोटे-छोटे टुकड़े करके हाथों से रगडक़र बारीक चूरा बना लें। दही और बर्फ को मिक्सी में ग्राइंड करके गाढ़ी लस्सी बना लें। लस्सी को सर्विंग बाउल में डालें। ऊपर से परांठों का चूरा डालें और सारे मसाले बुरक दें। हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।


कुलचा सैंडविच

सामग्री -

चने की बची सब्जी - एक कप
कुलचे - 2
हरी चटनी और टमाटर चटनी - स्वादानुसार
मक्खन - एक बड़ा चम्मच
कसा पनीर - 2 बड़े चम्मच

यूं बनाएं -

चने की बची सब्जी को कड़ाही में मंदी आंच पर अच्छी तरह भूनें। कुलचों को गरम तवे पर मक्खन लगाकर सेकें। उनकी बीच में तैयार चने रखकर कसा पनीर बुरक दें। चटनी डालकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।