
pav recipe
पाव भाजी तो सबको पसंद होती है। इस बार जब आप पाव भाजी बनाएं तो इसका पाव भी घर में ही बनाएं। यकीनन यह पाव भाजी के टेस्ट में चार चांद लगा देंगे। वहीं अगर आप चाहें तो पाव बनाते समय इसमें थोड़ा सा लहसुन भी डाल दें तो यह गार्लिक ब्रैड जैसा बनेगा। यहां पढ़ें पाव बनाने रेसिपी -
सामग्री -
मैदा - 250 ग्राम (2.5 कप)
घी या तेल - 2 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच
चीनी - 2 छोटी चम्मच
आधा कप - दूध
सूखे यीस्ट के दाने - 2 छोटे चम्मच
विधि -
दूध को गरम कीजिए, सूखे यीस्ट के दाने और चीनी गुनगुने गरम दूध में डालिए और ढककर 5-10 मिनिट के लिए रख दीजिए। आधा कप गुनगुना गरम पानी कर लीजिए।
मैदा और नमक को किसी बर्तन में छानिए, घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए। मैदा में यीस्ट वाला दूध डाल कर आटा लगाइए, आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालिए और नरम आटा गूंथिए। आटे को 5-6 मिनिट तक अलट पलट कर, पटक कर, मसल कर एक दम चिकना कर लीजिए। आटे को तब तक पलटिए जब तक कि इसमें ग्लूटन नहीं आजाता और आटा हाथ में चिपकना बन्द कर दे।
किसी गहरे बर्तन में आटे को तेल से चिकना करके रखिए। बर्तन को गरम जगह पर मोटे टावल से ढककर रख दीजिए। 2-3 घंटे में आटा फूल कर लगभग दुगना हो जाता है, आटे को हाथ से पंच करके, मसल कर ठीक कर लीजिए।
आटे को 9 बराबर भागों में तोड़कर 9 गोले गोले बनाइए, चौकोर बर्तन लेकर चिकना कीजिए, गोलों को हाथ से तेल लगाकर चिकना करके बेक करने के लिए, चिकने चौकोर बर्तन में पास पास रखते हुए लगाइए। 1 घंटे तक ढककर इन्हैं एसे ही रहने दीजिए।
अब ये पाव बेक करने हैं, ओवन को 210 सेग्रे. पर गरम कीजिए। पाव लगे हुए बर्तन को ओवन में रखिए, ओवन को 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए। समय समाप्त होने के बाद, पाव को चैक कीजिए। यदि पाव के ऊपर ब्राउन क्रस्ट आ गया है तब ये पाव बन चुके हैं, अगर आप महसूस करें कि अभी पाव ऊपर से हल्के ब्राउन लग रहे हैं तब आप उन्हैं फिर से 5 मिनिट के लिए 180 सेग्रे पर ओवन को सैट करके, बेक करने लगा दीजिए।
पाव के ऊपर मक्खन लगाकर चिकना कर दीजिए ताकि इसका क्रस्ट एकदम ताजा और मुलायम बना रहे। पाव बेक हो गये हैं। इन्हें आप मक्खन लगाकर या जैम लगाकर परोसिए या बडा पाव और पाव भाजी में प्रयोग कीजिए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

Published on:
01 Jan 2018 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
