31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार व्रत में खाएं पीनट टिकिया

अगर आप भी व्रत रखते हैं और व्रत के दिन समझ नहीं पाते कि क्या खाएं तो यहां हम आपको दो लजीज रेसिपी बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 12 Jan 2018, 10:15 AM IST

Peanut Tikki

Peanut tikki

हिंदू धर्म में व्रत की बहुत मान्यता है, इसी के चलते हर माह कोई न कोई व्रत जरूर आता है। अगर आप भी व्रत रखते हैं और व्रत के दिन समझ नहीं पाते कि क्या खाएं तो यहां हम आपको दो लजीज रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये फलाहार रेसिपी झटपट तैयार हो जाती हैं और व्रत में भी शरीर को ताकत देने का काम करती हैं। यहां पढ़ें पीनट टिकिया और सामा केक की रेसिपी -

पीनट टिकिया

सामग्री -

दरदरी मूंगफली - एक कप
उबालकर मैश किए आलू - 3 कप
बारीक कटा अदरक - एक छोटा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
सेंधा नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - एक छोटा चम्मच
दरदरी सौंफ - एक छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर - एक बड़ा चम्मच
कटे बादाम, काजू और चिंरौजी - 1/2 कप
तेल - सेकने के लिए

यूं बनाएं -

आलुओं में मूंगफली और सेंधा नमक मिलाएं। भुना जीरा पाउडर छोडक़र शेष सभी मसाले भी मिला लें। तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाएं। प्रत्येक बॉल को हथेली पर फैलाकर कटे बादाम, काजू और चिरौंजी भरें और उसे दबाकर टिकिया का आकार दें। तवे को गरम करें। मध्यम आंच पर चारों ओर तेल छोड़ते हुए सुनहरी होने तक सेकें। दही, हरी चटनी, छुआरा चटनी, अनार डालकर सर्व करें।

सामा केक

सामग्री -

उबले हुए सामा चावल - एक कप
उबली हुई अरबी - आठ से दस
अदरक पेस्ट - 2 छोटे चम्मच
कटी हरी मिर्च - एक छोटा चम्मच
खरबूजे की गिरी - एक बड़ा चम्मच
सेंधा नमक - स्वादानुसार
दही - 1/2 कप
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच
हरा धनिया और अनार के दाने - सजाने के लिए

यूं बनाएं -

अरबी छीलकर मैश कर लें। उबले सामा चावल भी अच्छी तरह मैश कर लें। तेल को छोडक़र सारी सामग्री मिला लें। आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी मिला लें। तैयार मिश्रण को दो-तीन घंटे के लिए रख दें। चिकनाई लगे केकटिन में डालकर ओवन में रखें और 180 डिग्री सें.ग्रे. पर 25 मिनट तक पकाएं। हरे धनिए और अनार के दानों से सजाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।