1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश में एंजॉय करें टेस्टी सूजी के मिक्स वेज पकौड़े

अगर आप वहीं आलू और पनीर के पकौड़े खा खा कर बोर हो गए हैं तो इस बार सूजी के मिक्स वेज पकौड़े बनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Jun 2018, 4:29 PM IST

sooji pakoda

sooji pakoda

बाहर बारिश हो रही हो तो गर्मा गरम पकौड़े खाना तो बनता है। हालांकि अगर आप वहीं आलू और पनीर के पकौड़े खा खा कर बोर हो गए हैं तो इस बार सूजी के मिक्स वेज पकौड़े बनाएं। यह बहुत ही कुरकुरे बनते हैं और इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। यहां पढ़ें टेस्टी सूजी के मिक्स वेज पकौड़े की रेसिपी -

सामग्री -

सूजी- 1 कप (180 ग्राम)
फैंटा हुआ दही- 3/4 कप
शिमला मिर्च- ½ कप (बारीक कटी हुई)
फूल गोभी- ½ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक- ½ इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बेकिंग सोडा- 1/4 छोटी चम्मच से कम
तेल- तलने के लिए

विधि -

पकौड़े बनाने के लिए सूजी से बैटर तैयार कीजिए। इसके लिए एक बड़े प्याले में सूजी और दही डाल लीजिए। सूजी को दही में अच्छे से घोल लीजिए। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एकदम बेसन के बैटर जैसा घोल तैयार कर लीजिए।

पकौड़े वाली कन्सिस्टेन्सी का बैटर बनाने के बाद, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी फूलगोभी, हरा धनिया, बारीक कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डाल दीजिए। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला दीजिए। बैटर गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर दीजिए। बैटर को 5 मिनिट रख दीजिए ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए।

सूजी के फूल जाने पर इसमें बेकिंग सोडा मिला दीजिए। बैटर तैयार है। इतना बैटर बनाने में ½ कप से थोड़ा ज्यादा पानी का इस्तेमाल हुआ है।

पकौड़े तलने के कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए। तेल गरम होने पर कढ़ाही के ऊपर हाथ ले जाकर चैक कीजिए। अगर हाथ पर हीट लग रही है, तो तेल गरम है। पहले तेल में एक पकौड़ा डालकर देख लीजिए, पकौड़ा सिक रहा है यानी कि तेल गरम है। कढ़ाही में पकौड़े तलने के लिए डाल दीजिए और गैस मध्यम कर लीजिए।

पकौड़ों को नीचे की ओर से ब्राउन होने के बाद पलट दीजिए और इन्हें चारों ओर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए।

पकौड़ों के सिकते ही, इन्हें कलछी से उठाइए और कढ़ाही के किनारे पर थोड़ी देर रोककर रखिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और पकौड़े निकालकर प्लेट में रख दीजिए। इसी तरीके से सारे पकौड़े बनाकर तैयार कर लीजिए। एक बार के पकौड़े तलने में 4 से 5 मिनिट लग जाते हैं।

गरमागरम स्वादिष्ट सूजी के पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये इतनी जल्दी बन जाते हैं कि कोई भी मेहमान आया हो, तो इन्हें फटाफट बनाकर खिलाया जा सकता है। इसके अलावा शाम के समय हल्की फुल्की भूख लगने पर भी इन्हें झटपट बनाकर खाया जा सकता है। इन पकौड़ों को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।