सूजी को गुंथने के लिए हल्का गरम पानी लें और थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथकर तैयार कर लें। इतना आटा लगाने में ½ कप से थोड़ा सा ज्यादा पानी लगेगा। आटे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।
20 मिनिट बाद, आटे को हल्का सा मसल लें। आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ लें। एक लोई उठाएं, उसे गोल करें और हथेली की मदद से थोड़ा सा दबाकर पेड़े का आकार दें। इसे चकले पर रखकर बेलन की मदद से बेल लें। मठरी को थोड़ा मोटा ही बेलें। इस बेली हुई मठरी को दोनों ओर से फोर्क की मदद से छेद कर लें ताकि मठरी फूले नहीं। फोर्क की हुई मठरी को प्लेट में रख दें। इसी तरह सारी मठरियां बनाकर तैयार कर लें।