31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को टिफिन में दें टोमैटो चीज सैंडविच

इस बार बच्चों को टोमैटो चीज सैंडविच बना कर दें। उन्हें यह बहुत पसंद आएंगे और यह झटपट तैयार हो जाते हैं, इसलिए आप उन्हें टिफिन में भी दे सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 16 Jul 2018, 4:49 PM IST

tomato cheese sandwich

tomato cheese sandwich

बच्चों को सैंडविच बहुत पसंद होते हैं। हालांकि अगर आपको लगता है कि आलू वाले सैंडविच बनाने में बहुत वक्त लग जाएगा तो इस बार बच्चों को टोमैटो चीज सैंडविच बना कर दें। उन्हें यह बहुत पसंद आएंगे और यह झटपट तैयार हो जाते हैं, इसलिए आप उन्हें टिफिन में भी दे सकते हैं। यहां पढ़ें टोमैटो चीज सैंडविच की रेसिपी-

सामग्री -

व्हाइट ब्रेड - 4
चीज स्लाइस - 2
टमाटर - 2
पिज्जा सॉस - 1 छोटी चम्मच
बटर - 2 टेबल स्पून
मोजेरीला चीज - ½ कप (कद्दूकस की हुई)
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)

विधि -

सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को स्लाइस में काट लीजिए। दो ब्रेड लीजिए अब एक ब्रेड पर पिज्जा सॉस डाल कर अच्छे से फैला दीजिए और इसके ऊपर चीज स्लाइस का एक टुकड़ा रख दीजिए। अब इस के ऊपर टमाटर के स्लाइस लगा दीजिए। इसके बाद इस पर हल्का सा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च बुरक दीजिए। अब इस पर दूसरी चीज स्लाइस रख दीजिए। अब इस स्लाइस पर दूसरी ब्रेड रख दीजिए और इस ब्रेड के उपर बटर लगा कर अच्छे से फैला दीजिए।

अब इसी तरह दूसरी ब्रेड सैंडविच के लिए ब्रेड लीजिए इस पर, टमाटर के स्लाइस रख दीजिए इन पर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च बुरक दीजिए। अब इस पर मोजेरीला चीज डाल दीजिए और इस पर दूसरा ब्रेड का टुकड़ा रख कर इस पर बटर लगा दीजिए।

सैंडविच को सेकने के लिए पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए। पैन में दोनो ब्रेड सैंडविच को सिकने के लिए लगा दीजिए और ढक कर इन्हें 2 से 3 मिनिट सिकने दीजिए। गैस मध्यम ही रखें।

सैंडविच को चैक कीजिए, यह नीचे की ओर से सिक चुकी है अब इसके उपर की ओर बटर लगा दीजिए और इन्हें पलट दीजिए अब इन्हें इस ओर से भी 3 मिनिट पर सिकने दीजिए। इसके बाद चैक कीजिए।

3 मिनिट बाद सैंडविच सिक कर तैयार हैं। गैस बंद कर दीजिए और सैंडविच को प्लेट मे निकाल लीजिए। अब इन सैंडविच को काट लीजिए ओर सर्व कीजिए। स्वाद से भरपूर चीज सैंडविच को आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के समय हल्की फुल्की भूख होने पर परोस सकते हैं। इनका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।