11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंच से आकर 150 युवक-युवतियों ने बताई जीवनसाथी को लेकर पसंद

अग्रवाल महासभा का 3 दिवसीय परिचय सम्मेलन शुरू
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Mar 10, 2019

indore

मंच से आकर 150 युवक-युवतियों ने बताई जीवनसाथी को लेकर पसंद

इंदौर. अग्रवाल समाज का तीन दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को पंचवटी उद्यान जानकी नगर में हुआ। पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए 150 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से अपने जीवनसाथी को लेकर अपनी पसंद बताई। सम्मेलन स्थल पर 50 प्रविष्टियां भी दर्ज की गईं। पांडाल में दिनभर अभिभावकों के बीच वैवाहिक संबंध को लेकर चर्चा चलती रही। इस अवसर पर पुस्तिका का विमोचन भी किया।

अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में समाजसेवी मिश्रीलाल गोयल की स्मृति में आयोजित 26वें परिचय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलादेवी गोयल ने किया। उन्होंने कहा, परिचय सम्मेलन आज की जरूरत है। सम्मेलन में अभिभावकों के समय और धन की बचत होती है। एक पांडाल के नीचे देश-विदेश के विवाह योग्य युवक-युवतियों को मिलने का अवसर मिलता है। यह युवाओं के पास जीवनसाथी चुनने का सुनहरा अवसर होता है।

समन्वयक संतोष गोयल और महामंत्री अजय बंसल ने बताया, देश के 15 राज्यों के साथ ही अमरीका, दुबई, फ्रांस से प्रविष्टियां आई हैं। कुल 1100 प्रविष्टियों में से 600 युवक व 400 युवतियों और 42 प्रविष्टियां विशिष्ट प्रत्याशियों के साथ 8 विदेश से भी आई हैं। आयोजन स्थल पर कुंडली मिलान, वैवाहिक चर्चा कक्ष, ब्यूटी पॉर्लर सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रविवार को परिचय सम्मेलन सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। सम्मेलन स्थल पर शोभारामदास गर्ग, पुष्पा गुप्ता, सत्यनारायण गर्ग, उर्मिला गोयल आदि मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत मनीष जैन, सुरेश गुप्ता, एलबी अग्रवाल ने किया। संचालन राजेश इंजीनियर व आभार रमेश तायल ने माना।