4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, 98 हजार वोटरों के कट गए नाम, कहीं आपका तो नहीं

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसके तहत मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है.

2 min read
Google source verification
2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, 98 हजार वोटरों के कट गए नाम, कहीं आपका तो नहीं

2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, 98 हजार वोटरों के कट गए नाम, कहीं आपका तो नहीं

इंदौर. प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसके तहत मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है, नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं, वहीं जिनकी मौत हो गई है या अन्य किसी कारण से वे विधानसभा क्षेत्र में नहीं है उनके नाम काटे जा रहे हैं, इंदौर क्षेत्र में आने वाले करीब 98 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं, चुनाव से पहले आप भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं, अगले साल 5 जनवरी को 2023 को मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

नगर निगम चुनाव सहित बीते 10 महीने में जिले की 9 विधानसभाओं के मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कम हुए हैं। सभी विधानसभा से 136702 नाम कटे हैं। वहीं, 37609 नए मतदाताओं के नाम जोड़े भी गए हैं। इस तरह जनवरी-22 से बीते 10 माह में 98187 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।

प्रशासन आगामी 9 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू करेगा। 5 जनवरी को सूची का अंतिम प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा, जिसके आधार पर राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय कर सकेंगे। जिले में 53 नए मतदान केंद्र भी बनाए जा रहे हैं।

हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची देखें तो जुलाई में हुए नगरीय निकाय चुनाव की तुलना में मतदाता की संख्या में बड़ी कमी आई है। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में 26.31 लाख मतदाता थे, यह घटकर 25.33 लाख रह गए हैं। इस तरह 98 हजार यानी 3.7 फीसदी मतदाता कम हुए हैं। विधानसभा क्रमांक 4 में 26707 कम हुए। वहीं, महू में 2551 मतदाता कम हुए, जबकि देपालपुर में 683 मतदाता बढ़े हैं।

निर्वाचन प्रभारी के अनुसार 44108 मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। जांच के बाद 37649 आवेदन सही मिलने पर इनके नाम सूची में जोड़े गए। दूसरी ओर 140519 आवेदन नाम हटवाने या बदलने के लिए मिले थे, जिनमें से 136702 नाम हटाए गए। इस तरह हटाने-जोड़ने का गुणा-भाग करने के बाद मतदाता कम हुए हैं।

यह भी पढ़ें : एमपी के इस बड़े डैम के 14 गेट में लीकेज, कहीं फूट न जाए ये बांध

अभियान चला कर जोड़ेंगे नाम

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में वोटरों के नाम नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा है। इसमें मतदाता नाम हटवा भी सकेंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 में होगा। यही सूची आगामी विधानसभा के लिए आधार बनेगी। आयोग ने सभी जिला कलेक्टर्स को मतदाता सूची में सुधार गंभीरता से करने के लिए कहा है। यह भी निर्देश दिए कि सूची में मतदाताओं का नाम बार-बार नहीं मिले। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई, मकान छोड़ कर चले गए या अन्य कारणों से विधानसभा क्षेत्र में नहीं रहते, उनके नाम सर्वे करके हटवाए जाएं। कलेक्टर मनीषसिंह ने बताया, इसको लेकर कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों की बैठक करेंगे, जिसमें दलों को वर्तमान फोटो युक्त मतदाता सूची दी जाएगी। इससे वे भी जांच कर दावे-आपत्ति पेश कर सकेंगे।