17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर सहित गांवों की 24 कॉलोनियां होंगी वैध

निगम ने 30 दिन में बुलाए दावे-आपत्ति, कॉलोनी सेल ने छानबीन करने के बाद जारी की सूची

2 min read
Google source verification
nagar nigam

शहर सहित गांवों की 24 कॉलोनियां होंगी वैध

इंदौर.
अवैध कॉलोनियों को वैध (नियमितीकरण) करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत शहर सहित निगम सीमा में शामिल 29 गांवों की 24 कॉलोनियों को वैध करने योग्य पाया गया है। यह वे कॉलोनियां हैं, जिन्हें वैध करने के लिए लोगों ने अलग से आवेदन निगम कॉलोनी सेल में किया था। दावों का परीक्षण करने के बाद कॉलोनियों को प्रथम दृष्टया वैध योग्य पाए जाने पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
कॉलोनी सेल ने छानबीन कर वैध होने वाली कॉलोनियों की सूची जारी कर दी है। 30 दिन में दावे-आपत्ति बुलाए हैं, जो निगम मुख्यालय स्थित कॉलोनी सेल में सक्षम अधिकारी के पास प्रस्तुत की जा सकती है। तय समय में दावे-आपत्ति न आने पर कॉलोनी सेल नियमितीकरण की कार्रवाई कर देगा। ये २४ कॉलोनियां अवैध से वैध हो रहीं 572 कॉलोनियों के अलावा हैं। 572 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया दूसरे सरकारी विभागों से मांगी गई जानकारी न मिलने पर अटकी हुई है।

इन कारणों से नहीं होंगी वैध
- अवैध कॉलोनियों के ऐसे क्षेत्र व सर्वे क्रमांक, जो सरकारी जमीन, सीलिंग, इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) की योजना, नदी, नाले, तालाब, ग्रीन बेल्ट, आमोद-प्रमोद के क्षेत्र, देवस्थान की जमीन, वक्फ बोर्ड की जमीन, खेल के मैदान, एयरपोर्ट विस्तार की जमीन, यातायात की जमीन पर होने से नियमितीकरण नहीं होगा।
- ऐसी अवैध कॉलोनियां, जिनमें 10 प्रतिशत भवन निर्मित नहीं हैं, उन्हें भी वैध नहीं
किया जाएगा।
- ३१ दिसंबर २०१६ के बाद निर्मित अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण नहीं किया जाएगा।
- ऐसी अवैध कॉलोनियां, जिनमें कोर्ट, आयोग और संगठन में प्रकरण प्रचलित होना पाया जाता है, इनका नियमितीकरण वर्तमान में नहीं किया जा सकेगा।

कहां, कौन सी कॉलोनी होगी वैध
- सिरपुर : पटेल कॉलोनी (बिजासन टेकरी के सामने)
- निहालपुर मुंडी : सप्तशृंगी नगर (सप्तशृंगी नगर का एक भाग)
- छोटा बांगड़दा : गजाधर नगर
- कस्बा इंदौर : दुर्गा कॉलोनी (मरीमाता चौराहा)
- चितावद : गजाधर नगर (गुलमोहर के बगीचे का पार्ट)
- मूसाखेड़ी : विकास नगर कॉलोनी
- बिचौली मर्दाना : संपत फार्म और संपत विहार
- बिजलपुर : सनशाइन रेसीडेंसी
- बिलावली : श्रीयंत्र नगर सेक्टर-ए
- मूसाखेड़ी आजाद नगर : मीना पैलेस
- मूसाखेड़ी आजाद नगर : गणेश चौक
- खजराना : कृष्णबाग सेक्टर-सी
- बिचौली मर्दाना : संपत एवेन्यू
- खजराना : एडवोकेट कॉलोनी
- कस्बा इंदौर : गुरमीत नगर कॉलोनी
- मूसाखेड़ी : देव नगर कॉलोनी
- राजमोहल्ला जोन : देवी आदर्श इंदिरा नगर एक्सटेंशन कॉलोनी
- बिलावली : श्रीयंत्र नगर सेक्टर-सी
- लिंबोदी : 52 बीघा कॉलोनी
- सिरपुर : लाबरिया भेरू
- सिरपुर : रामानंद नगर
- लिंबोदी : गुरुकुल कॉलोनी
- बिचौली मर्दाना : वास्तु इंडिया रियलिटी
- बिचौली हप्सी : कल्पतरु कॉलोनी