
Horrific Accident :मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले महु में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रैवलर और बाइक को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार ट्रैवलर सवार सभी श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में दो बाइक सवार भी थे, जो एमपी के ही रहने वाले थे, जबकि ट्रैवर सवार सभी श्रद्धालु कर्नाटक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना मानपुर थाना क्षेत्र में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार, महू के पास मानपुर में एक टैंकर ने पहले एक बाअक को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रैवलर जा घुसा। ट्रेवलर में सवार लोग महाराष्ट्र के बेलगाम से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिछ गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2:30 बजे की है।
मानपुर थाने के एएसआई रवि के अनुसार, 'ट्रैवलर और ट्रक के टक्कर से पहले ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मारी थी। बाइक पर एमपी के सेंधवा में रहने वाले शुभम और धरमपुरी में रहने वाले हिमांशु सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इस टटक्कर में ट्रैवलर सवार दो महिलाओं की भी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, कर्नाटक निवासी दोनों महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने वाले ट्रैवलर और बाइक के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
7 Feb 2025, 10:06 AM IST
Published on:
7 Feb 2025, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.