25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, भयानक हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 की मौत

Horrific Accident : 2 ट्रकों के बीच आमने-सामने की भयंकर भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में जान गवाने वालों में एक मां बेटी हैं तो वहीं दूसरे पति पत्नी है। पुलसि मामले की जांच में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Feb 2025, 2:19 PM IST

Horrific Accident

Horrific Accident :मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई है, जिसमें ट्रक सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, दर्दनाक हादसे में तीन महिलाएं और एक पुरुष की मौत हुई है। घटना की जानकारी लगते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है।

ये भीषण सड़क हादसा जीरो ढाबा के पास नेशनल हाईवे नंबर 43 हुआ है। हादसे का शिकार एक ट्रक जबलपुर से शहडोल आ रहा था, जिसमें परचून का सामान लोड था, जबकि दूसरा ट्रक शहडोल से उमरिया की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाली तीनों महिलाएं ग्राम बुढ़ना निवासी ग्राम पंचायत तिबिनी थाना पाली जिला उमरिया की रहने वाली थीं, जबकि पुरुष परचून ले जा रहे ट्रक का चालक था। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक में सवार तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर घायल ट्रक चालक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

टक्कर के बाद आपस में बुरी तरह उलझ गए थे दोनों ट्रक

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा आपस में बुरी तरह से उलझ गया था। रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत से दोनों ट्रकों को एक दूसरे से अलग करने के बाद कैबिन में फंसे शवों को बाहर निकालना पड़ा। हालांकि, जिस ट्रक में महिलाएं सवार थीं, उसके चालक ने टक्कर से चंद सेकंड पहले ही ट्रक से छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन तेज रफ्तार दौड़ते ट्रक से कूदने पर उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- एमपी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

हादसे में 4 लोगों की गई जान

बताया जा रहा है कि दर्दनाक हादसे में जान गवाने वाली तीन महिलाओं समेत चार लोगों में एक मां-बेटी और दूसरे पति-पत्नी हैं। पाली थाना अंतर्गत ग्राम तिवनी के मुड़ना नामक गांव में रहने वाली मां पार्वती देवी और उसकी बेटी चम्पा सैयाम की मौत हुई है। वहीं, दूसरी तरफ नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम टकटई में रहने वाले सुदर्शन पिता शोभा सिंह और उसकी पत्नी शशि कला की मौत हुई है।