25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

IMD Latest Update : पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के मौसम पर गहरा असर डालने का काम करता है। फरवरी के करीब करीब पूरे माह में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों पर इसका असर देखने को मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Feb 2025, 9:40 AM IST

IMD Latest Update

IMD Latest Update :मध्य प्रदेश का मौसम दो दिन बाद एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। यही नहीं. बारिश के बाद मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, विशेषतौर पर राज्य के अंतर्गत आने वाले ग्वलियर-चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के मंडला में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि सिवनी में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबलपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, दमोह में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, भोपाल में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, इंदौर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, ग्वालियर में 26.1 और उज्जैन में 30 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। माना जा रहा है कि रात से लेकर सूर्य उदय से पहले तक ठंड रहने और सूर्य उदय से अस्त तक गर्मी पड़ने के कारण बने मौसम के चलते बारिश का ये सिस्टम बना है।

यह भी पढ़ें- एमपी में EOW ने पकड़ा तो रंगीन पानी की बोतल को घूरता रहा घूससोर रीडर

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश के मौसम पर गहरा असर डालने का काम करता है। फरवरी के करीब करीब पूरे माह में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों पर इसका असर देखने को मिलेगा। डिस्टरबेंस सक्रिय होते ही मौसम में बदलाव होगा।