
madhya pradesh election commission, फाइल फोटो (Source-Patrika File)
MP Voter List 2027: अगर आप मध्यप्रदेश के रहवासी हैं और आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, या फिर आप पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में विशेष पुनरीक्षण कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में एसआईआर (विशेष गहन परीक्षण) का काम पूरा हो चुका है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने आयोग के निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अगर आप भी घर बैठे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं तो हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दे रहे हैं जिससे कि आप आसानी से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए।
फॉर्म-8: यदि आपका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन पता बदल गया है या नाम, उम्र जैसी जानकारी में सुधार कराना है।
फॉर्म-7: नाम को हटाने या मतदाता सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए।
Updated on:
25 Oct 2026, 7:12 PM IST
Published on:
25 Oct 2026, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.