25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनसुनवाई में पहुंचे पैरामेडिकल के छात्र, कॉलेज प्रबंधन पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

नगर में संचालित निजी पैरामेडिकल कॉलेज के खिलाफ छात्राओं ने जनसुनवाई में शिकायत की है। छात्राओं ने शिकायत में बताया कि उन्होने कॉलेज में वर्ष 2023 में बीएमएलटी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका परीक्षा फार्म नहीं भराया गया। कई बार संस्था प्रमुख से इस संबंध में […]

less than 1 minute read
Google source verification
उमरिया में संचालित निजी पैरामेडिकल कॉलेज का मामला, परीक्षा फार्म नहीं भरवाने का आरोप

उमरिया में संचालित निजी पैरामेडिकल कॉलेज का मामला, परीक्षा फार्म नहीं भरवाने का आरोप

नगर में संचालित निजी पैरामेडिकल कॉलेज के खिलाफ छात्राओं ने जनसुनवाई में शिकायत की है। छात्राओं ने शिकायत में बताया कि उन्होने कॉलेज में वर्ष 2023 में बीएमएलटी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उनका परीक्षा फार्म नहीं भराया गया। कई बार संस्था प्रमुख से इस संबंध में बात की गई तो वर्ष 2024-25 की परीक्षा सम्मिलित किए जाने आश्वस्त किया गया।


छात्राओं ने बताया कि समय बीत जाने पर हम लोगों का फार्म नहीं भराया गया। नामांकन शुल्क के नाम पर 3700 रुपए जमा करा लिए गए, लेकिन परीक्षा फार्म नहीं भराया गया है। संस्था द्वारा यह कहा जा रहा है कि अटेंडेंस कम होने की वजह से वर्ष 2024-25 की परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा, जबकि हम सभी नियमित रूप से कॉलेज आते हैं। वर्तमान में 2025-26 के परीक्षा फार्म भराए जा रहे हैं, लेकिल हम 10 छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025-26 की परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराया जा रहा है। तीन वर्ष बीत जाने के बाद आज दिनांक तक प्रथम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया गया। छात्राओं ने मांग की है कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025-26 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा फार्म भराया जाए।