
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
थाना चंदिया व कोतवाली पुलिस की टीम ने 2 मार्च को 19 वर्षीय युवक की हत्या मामले का खुलासा कर आरोपी पंकज कोल को गिरफ्तार कर विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। जानकारी अनुसार 2 मार्च को होली के अवसर पर ग्राम अखडार में बाजार लगा हुआ था। बाजार में शाम लगभग 7 बजे कृष्णा कोल एवं प्रिंस उर्फ सौरभ कोल निवासी ग्राम ताला बरखेड़ा का अखडार के निवासी पंकज कोल एवं विधि विरुद्ध बालक से एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद हो गया था जिस कारण दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई।
इसके बाद कृष्णा कोल एवं प्रिंस वहां से चले गए और रात्रि 8-9 बजे कृष्णा कोल, प्रिंस एवं जमुना कोल अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम अखडार स्थित हनुमान तालाब के पास पहुंचे और विधि विरुद्ध बालक व पंकज कोल को बुलाकर विवाद का निपटारा एवं माफी मांगने की बात करने लगे। इसी दौरान फिर दोनों पक्षों के बीच पुन: विवाद एवं मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान पंकज कोल ने हाथ में पहने हुए कड़े से प्रहार कर जमुना कोल के चेहरे पर वार कर घायल कर दिया।
मारपीट से बचने के लिए जमुना कोल तालाब में कूद गया, जिसके पीछे पंकज कोल एवं उसके कुछ साथी भी तालाब में उतर गए और जमुना को पकडकऱ पानी में डुबोते हुए मारपीट की। कुछ समय बाद जब वह अचेत हो गया तो आरोपीगण उसे तालाब के पानी में छोडकऱ मौके से फरार हो गए। मामले में मृतक के परिजनों ने चौकी बिलासपुर में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अनु. अधि. पुलिस पीएस परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में संबंधित लोगों से बारीकी से पूछताछ कर प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के अधार पर घटनाक्रम का पता लगाया और संदेहियों की पहचान की। 5 मार्च को मृतक की तलाश के दौरान तालाब में शव मिला जिसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई। प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी पंकज कोल निवासी ग्राम अखडार क़ो गिरफ्तार एवं विधि विरुद्ध बालक निवासी ग्राम अखडार को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया। अन्य 7 फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पंकज कोल के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लोहे का कड़ा भी जब्त किया गया।
Published on:
10 Mar 2026 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
