7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज के लिए ‘दानव’ बने ससुराल वाले, पढ़िए प्रताड़ना की चार दास्तां

दहेज में मांगे गए रुपए न ला सकी तो एक महिला व उसके बच्चों को ससुराल वालों ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया, प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

3 min read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Nov 23, 2016

dowry

dowry


इंदौर। दहेज में मांगे गए रुपए न ला सकी तो एक महिला व उसके बच्चों को ससुराल वालों ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया, प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। चंदन नगर पुलिस ने कल शाम लोहा गेट चंदन नगर निवासी फेमिदा पति मुबारिक हुसैन की सूचना पर उसके पति मुबारिक हुसैन पिता खलील अहमद, देवर मो. हुसैन, मौसी-सास जुबैदा बी निवासी लोहा गेट व ननद शमसुननिशा पति अल्ला मेहरबान निवासी खजराना के खिलाफ दहेज एक्ट में कार्रवाई की है। फेमिदा ने बताया कि उसके पति, देवर, ननद व मौसी सास ने दहेज की मांग कर प्रताडि़त किया। उसे व बच्चों को घर से निकालने का कहते हुए फेमिदा से रुपए की मांग की।


व्यापार बढ़ाने के लिए मांगे 5 लाख

नेमावर रोड संघवी रेसीडेंसी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूजा उर्फ निर्मला ने पति अशोक शर्मा, सास लीलबाई और जेठ सोमेश्लर शर्मा निवासी शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूजा ने बताया कि उसकी शादी 2013 में शाजापुर निवासी अशोक शर्मा से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही आरोपितों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। पिछले दिनों पति और जेठ ने उससे पांच लाख रुपए मायके से लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। वे उस पर दबाव डाल रहे थे कि मायके से पांच लाख रुपए लेकर आए ताकि व्यापार को बढ़ा सके। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया।

dowry3

तीन लाख रुपए के लिए सताया

शिवकंठ नगर में रहने वाली महिला को उसके पति ने तीन लाख रुपए दहेज में लाने के लिए प्रताडि़त किया है। प्रीति ने पति राहुल, सास मायाबाई और ससुर मदनलाल के खिलाफ शिकायत की है। उसन बताया कि उसकी शादी 2014 में राहुल डूब्बल निवासी देपालपुर से हुई थी। शादी के छह माह बाद ही पति और ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट किया करता था। पूछने पर एक ही जवाब मिलता था कि दहेज के लिए उसके साथ शादी की थी, लेकिन दहेज नहीं मिला है। उसने समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। सास और ससुर ने भी पति का साथ दिया। आरोपित उससे तीन लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

dowry2


कार-मकान नहीं दिया तो सड़क पर छोड़कर भागा

मायके से दहेज में कार व मकान नहीं ला सकी तो लालची पति अपनी पत्नी को सड़क पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा के अनुसार चंदन नगर के सिरपुर इलाके में रहने वाली पिंकी केवट (22) की शिकायत पर कल शाम पति पीयूष केवट निवासी अभिषेक नगर, नानाखेड़ा उज्जैन के खिलाफ दहेज एक्ट में कार्रवाई की गई। पिंकी ने बताया कि पीयूष उसे कम दहेज दिए जाने के कारण मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा देता रहा है। विगत 10 सितंबर को पति उसे उज्जैन से इंदौर लोकर आया व धार रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास छोड़कर ये कहते हुए चला गया कि जब तक मकान व कार नहीं लाएगी वो उसे अपने साथ नहीं रखेगा।

ये भी पढ़ें

image