7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक : बहनों के साथ खेल रहा नौ महीने का बच्चा दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

नीचे बाइक पर गिरा फिर टकराकर जमीन पर आया, सिर में गंभीर चोट से गई जान
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Mar 11, 2019

child

दर्दनाक : बहनों के साथ खेल रहा नौ महीने का बच्चा दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

इंदौर. भंवरकुआ इलाके में नौ माह के बच्चे की दूसरी मंजिल से मिलकर मौत हो गई। वह दो बड़ी बहनों के साथ खेल रहा था। इस दौरान सीढिय़ों के बीच की जगह से बच्चा नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई। भंवरकुआ पुलिस ने बताया, तेजाजी चौक पालदा में नौ माह का बच्चा राजा पिता प्रकाश दूसरी मंजिल से शनिवार दोपहर ३ बजे गिर गया। नीचे वह बाइक पर गिरा फिर टकराकर जमीन पर आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। बच्ची की चीख सुनकर परिजन व बिल्ंिडग के लोग नीचे आए। बच्चे को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया, बच्चे के साथ उसकी दो बड़ी बहनें खेल रही थी। यहां पर परिवार किराए से परिवार रहता है। बच्चा सीढिय़ों की रैलिंग के पास बैठा था। रैलिंग के बीच में खाली जगह थी। बच्चा रैलिंग के पास आया और नीचे देखने लगा इसी दौरान वह गिर गया। पिता मजदूरी करते हैं। परिवार मूल रूप से सागर का रहने वाला है। बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार को एमवाय अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम हुआ। भंवरकुआ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।