22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहन कैबिनेट की तैयारियों में जुटा प्रशासन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को इंदौर के राजबाड़ा में होने जा रही है। इसको लेकर जिला सरकार तैयारियों में जुट गई। अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 17 May 2025, 8:49 AM IST

Mohan Yadav Cabinet Meeting

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग(Mohan cabinet Meeting) मंगलवार को इंदौर के राजबाड़ा में होने जा रही है। इसको लेकर जिला सरकार तैयारियों में जुट गई। अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। इधर, कई मंत्री व अफसर एक दिन पहले ही आ जाएंगे।

लोकमाता अहिल्या की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर 20 मई को इंदौर में पहली बार मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। उसे यादगार बनाने के लिए इंदौर की शान और पहचान माने जाने वाले राजबाड़ा पर ये आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंत्रियों के साथ में प्रदेश के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे जिसको देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह और उनकी टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि किसी भी प्रकार की कोई चूक ना हो।

ये भी पढ़े - राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए MP तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कौन क्या देखेंगे...?

● मुख्य आयोजन स्थल राजबाड़ा : अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम निधि वर्मा व तहसीलदार नारायण नांदेड़ा

● सीएम ग्रीन रूम : एसडीएम सीमा कनेश व तहसीलदार विकास रधुवंशी

● अहिल्या प्रतिमा स्थल : निगम अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर

● अतिथि सत्कार व प्रतीक चिन्ह वितरण : आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार व संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव

● राजबाड़ा प्रवेश द्वार : एसडीएम गोपाल वर्मा व तहसीलदार याचना दीक्षित

● अस्थाई सीएम कार्यालय : एसडीएम कल्याणी पांडे व आइटी अधिकारी शीतल पाठक

● सीएम घोषणा संबंधी - जिला योजना अधिकारी माधव बेंड़े

● पर्यटन स्थल भ्रमण व भोजन : नगर निगम अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा व खाद्य आपूर्ति अधिकारी एमएल मारू

● पार्किंग व बसों की व्यवस्था : एसडीएम विजय मंडलोई व आरटीओ प्रदीप शर्मा

● रेसीडेंसी कोठी : एसडीएम प्रियंका चौरसिया

● होटल : अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी

● सेफ हाऊस : नायब तहसीलदार दयाराम निगम

● कंट्रोल रूम : नायब तहसीलदार धर्मेंद्र चौहान व अजय अहिरवार

● स्वास्थ्य व्यवस्था : सीएमएचओ बीएस सैत्या व सिविल सर्जन गिरधारी लाल सोढ़ी