26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून बनाने की मशीन हैं ये दाने, इन्हें खाकर इतना खून बनेगा कि करना पड़ेगा डोनेट

शिविर में खून बढ़ाने के कई घरेलू तरीके भी बताए गए ...

5 min read
Google source verification
anemia and blood problems solution home remedies

इंदौर. इंदौर में खून की कमी के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें खून बढ़ाने के कई घरेलू तरीके भी बताए गए। यहां मौजूद डॉक्टरों ने कई ऐसे आहार भी बताए जिनके खाने से बहुत तेजी से खूब बनता है। इसमें आलू, बादाम, चिलगोजा, पिस्ता और मूंगफली जैसे आहार को लेने का सही तरीका भी बताया गया।

सुदर्शन चिकित्सा संस्थान के इस शिविर में पहले मरीजों का परीक्षण किया गया फिर जिनमें खून की कमी पाई गई उन्हें वहां मौजूद डॉक्टर्स ने ऐसे आहार बताए जिनसे खून दोगुनी तेजी से बढ़ता है।

आयुर्वेद को भूलने से ही खरीब हो रहा शरीर
आयुर्वेद हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। भौतिकता के दौर में हम इसको भूल गए हैं। खर्चीले इलाज के कारण धन व समय का नाश कर रहे हैं। आयुर्वेद पंचकर्म हमारे ऋषि-मुनियों के चमत्कारी फल का नतीजा है। हम योग व आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। यह हर वर्ग की पहुंच में है। बस जरूरत जागरूकता की है। यह बात मप्र हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कृष्णमुरारी मोघे ने कही।

वे केट रोड स्थित सुदर्शन चिकित्सा संस्थान में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर में अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। शिविर में 20 से ज्यादा कॉलोनियों व बस्तियों के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। मप्र आयुष विभाग से मार्गदर्शन में लगे शिविर में डॉ. योगेंद्र जामरा, घनश्याम पोरवाल, देवेद्र रावत, सोगात मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. अखिलेश भार्गव, डॉ. अजित ओझा, डॉ. भरत शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

कई लोगों में मिली खून की कमी
परीक्षण में डॉक्टर्स ने पाया कि कई लोगों को आयरन की कमी है। जिससे उन्हें कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर्स ने भी ये माना कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पौष्टिक खान-पान ना होने से शरीर को सैंकड़ों बीमारियां घेर लेती हैं। जिसके बाद व्यक्ति अस्पताल के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो जाता है लेकिन उसे बीमारयों से निजात नहीं मिल पाता है।

सबसे ज्यादा व्यक्ति शरीर में खून की कमी ज्यादा बढ़ रही है, शरीर में हीमोग्लोबिन कम होना मतलब व्यक्ति के अंदर सारा आयरन गायब हो जाना और जब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है तो उसे ऑक्सीजन में परेशानी होने लगती है। डॉक्टर्स ने बताया कि आपके शरीर में खून की कमी हो रही है तो आज से ही घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। नीचे कुछ दाने बताए जा रहे हैं जो खून बनाने के लिए मशीन की तरह काम करते हैं यकीन न हो तो खुद आजमा कर देख लें।

काजू- काजू न केवल खाने में स्वाद होता है बल्कि इसमे कई पौष्टिक गुण भी होते हैं, जो हमारे शरीर में खून बनाने में सहायक होते है। इसके लिए आपको डेली करीब दस ग्राम काजू खाने चाहिए। काजू से आयरन पर्याप्त मात्रा में मिलती है। इसलिए भारत जैसे गर्म देश में इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है। क्योंकि ज्यादा काजू खाना भी शरीर के नुकसानदायक हो सकते हैं।

बादाम- उसी तरह बादाम में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है खून की कमी वाले रोगी को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए. बादाम में मैग्रीशियम होता है जो आपको 163 ग्राम कैलोरी का उपभोग करने में मदद करता है।

चिलगोजा- चिलगोजा शरीर में रक्त बढ़ाने में सबसे बड़ा मददगार साबित होता है। दस ग्राम चिलगोजा में करीब 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसे भूनकर भी खाया जा सकता है नहीं तो कच्चा भी खा सकते है, साथ में चिलगोजा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में काम करता है।

मूंगफली- 2 चम्मच पीसी मूंगफली में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं, साथ ही मूंगफली में पोटेशियम, मैग्रीलशियम और विटामिन बी भी काफी मात्रा में होता है।

पिस्ता- पिस्ता भी इंसान को स्वस्थ्य रखने में मददगार साबित हुआ है। 28 ग्राम पिस्ते में 1.1 मिलीग्राम आयरन होता है और भारत में पिस्ता आसानी से मिल जाता है। पिस्ते में आयरन के साथ-साथ मैग्रीरशियम और विटामिन बी भी होता है। सूखे पिस्ते का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।

खून बढ़ाने के लिए यह भी हैं कारगर उपाय

1. तिल और शहद
दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें।

2. काफी और चाय खतरनाक
काफी और चाय का सेवन कम कर दें। एैसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं।

3.ठंडा स्नान
दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें।

4. अंकुरित भोजन
आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें।

5. आम
पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। एैसा करने से खून तेजी से बढ़ता है।

6. मूंगफली और गुड़
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर सेवन करें।

7. सिंघाड़ा
सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

8. मनुक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर
मनुक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं।

9. फलो का सेवन
अनार, अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलो का अधिक से अधिक सेवन करें।

10. आंवले और जामुन का रस
आंवले का रस और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

11. टमाटर का रस
एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है। इसलिए टमाटर का सूप भी बनाकर आप ले सकते हो।

12. हरी सब्जिया
बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

13. फालसा
फालसे का शर्बत या फालसे का सेवन सुबह शाम करने से शरीर में खून की मात्रा जल्दी बढ़ती है।

14. लहसुन
शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करे। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

15. सेब का जूस
सेब का जूस रोज पीएं। चुकंदर के एक गिलास रस में अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर इसे रोज पीएं। इस जूस में लौह तत्व ज्यादा होता है।