
कलाकार दे रहे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दस दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। कलाकार भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विभिन्न रंगों से प्रतिमाओं को सजीव किया जा रहा है। बता दें कि 19 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होगा।



