16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी के बाद 0001 के लिए 14 लाख , क्या देखी है ऐसी दीवानगी 

 रात दस बजे बोली तीन लाख और करीब 10.30 पर 7,30 लाख तक पहुंच गई। रात 11.30 बजे 14.01 पर पहुंची इस बोली की रफ्तार थमी...

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Dec 22, 2016

 Auction of 0001 car number

Auction of 0001 car number

(फाइल फोटो)

इंदौर। नोटबंदी के बाद शहर में जहां लोग 100 रुपए भी सोच कर खर्च कर रहे हैं। वहीं एक खास नंबर के प्रति अपनी दीवानगी को लेकर एक व्यक्ति ने 14 लाख रुपए खर्च करने से भी गुरेज नहीं किया। प्रदेश में यह अब तक किसी नंबर के लिए लगाई जाने वाली सबसे अधिक बोली है।

परिवहन विभाग की वेबसाइट पर हर माह में दो बार 1 से 7 और 15 से 21 तारीख तक वीआईपी नंबरों की नीलामी की जाती है। 15 दिसंबर से शुरू हुई नीलामी में सबसे पहली बोली एमपी 09 सीयू 0001 पर लगी थी। एक लाख रुपए के बेस प्राइज वाले इस नंबर के लिए पहले ही दिन दो दावेदारों ने एक लाख रुपए की बोली लगा दी थी।


Auction of 0001 car number
(फाइल फोटो)

गौरतलब है कि 0001 नंबर की न्यूनतम कीमत ( बेस प्राइज) 1 लाख रुपए और 9999 नंबर की बेस प्राइज 25 हजार रुपए है। ये दोनों ही नंबर की कार की सीरीज ( एमपी 09 सीयू) में जारी किए गए हैं।

बुधवार को नीलामी के आखिरी दिन 0001 की बोली के लिए चार दावेदार सामने आए औऱ उन्होंने ऑनलाइन बोली शुरू कर दी। 1.30 लाख से होती हुई यह 2.70 लाख तक पहुंची। रात दस बजे बोली तीन लाख और करीब 10.30 पर 7,30 लाख तक पहुंच गई। रात 11.30 बजे 14.01 पर पहुंची इस बोली की रफ्तार थमी।

यह भी पढ़े-


पहले भी दो बार बिक चुका था 0001
आरटीओ के सूत्रों के मुताबिक यह नंबर पहले भी 8.15 लाख और 13.82 लाख में बिक चुका था। लेकिन बोली लगाने वाले दावेदार इसे लेने नहीं आए। इसके बाद परिवहन विभाग ने उसकी बेस प्राइज की राशि जब्त कर ली थी। इसी सीरिज के दूसरे नंबर 9999 के लिए अंतिम बोली 6.91 लगी है। अब परिवहन विभाग दोनों ही दावेदारों का इंतजार कर रहा है।


ये भी पढ़ें

image