18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की सबसे एडवेंचरस और खूबसूरत जगह जिससे आप अभी तक अनजान हैं

शहर में ऐसी कई जगह हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसी ही एक जगह है पाताल कोह जो पाताल पानी से 2 किमी दूर बहुत ही खूबसूरत जगह है।

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jan 04, 2017

best hangouts places in indore

best hangouts places in indore


इंदौर। शहर के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है। लोग इसके बारे में कम ही जानते हैं, लेकिन जब वहां की तस्वीरें देखते हैं तो यकीन नहीं होता कि ये जगह हमारे इतने पास हैं। तस्वीर देख कर लगता है जैसे ये किसी दूर पहाड़ी प्रदेश की तस्वीरें हैं।

दरअसल कई जगह एेसी हैं जहां तक पहुंचना भी मुश्किल है। एेसी ही जगह है पाताल खोह। ये पाताल पानी के झरने के नीचे दो किलोमीटर दूर है। हालांकि इसका रस्ता झरने के पास नहीं बल्कि कुछ दूरी पर है। ये जगह शहर एडवेंचर क्लब्स के ट्रैकर्स पहचानते हैं।


best hangouts places in indore



MUST READ



बाइकिंग स्किल से ज्यादा हो विलपॉवर

यूथ होस्टल के कुछ सदस्य एेसी दुर्गम जगहों पर अक्सर बाइकिंग करते हैं। बाइकर्स ग्रुप के श्रीकांत कलमकर ने बताया, 'पाताल खोह का रास्ता बेहद दुर्गम है, इसलिए यहां पहुंचने के लिए बाइकिंग स्किल से ज्यादा बाइकर की विलपॉवर होना जरूरी है।

खतरनाक रास्ते से नीचे उतरने के बाद आती है पाताल खोह

जो बेहद खूबसूरत जगह है। यहां एक छोटी नदी भी है और बेहिसाब हरियाली दिल को लुभाती है। पाताल खोह तो सुंदर है ही, लेकिन वहां तक जाने का रास्ता भी खूबसूरत है। हालांकि ये काफी खतरनाक है।



bike riders from indore




MUST READ



हर तरह की मदद करते हैं ग्रामीण

पातालखोह से करीब आधा किलोमीटर छोटा सा गांव है केकरिया डाबरी। कुल 20-25 घर ही होंगे यहां। यहां के लोग खेती करते हैं। नदी की वजह से पानी की कमी नहीं है। लोग गरीब हैं, हर घर में गाड़ी नहीं है, इसलिए इन्हें शहर आने - जाने में परेशानी होती है। शहर आने का इन्होंने एक रास्ता निकाला है।

कालाकुंड जाने के लिए ट्रेन का इंजन कुछ दूरी पर गुजरता है, जो ट्रेन को लाने के लिए महू जाता है। गांववालों की समस्या समझते हुए ड्राइवर इन्हें इंजन में बैठा लेता है। जहां वो इन्हें उतारता है वहां से भी इन्हें काफी पैदल चलना पड़ता है। गांव वाले सहृदय हैं और हम जैसे लोगों की मदद करते हैं।



ये भी पढ़ें

image