जीजा की मौत, परिवार के आठ लोग निकले संक्रमित
इंदौर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव निकले। पिछले दिनों उनके जीजा का इलाज कराने में वे भी संक्रमित हो गए। रात को आई रिपोर्ट में उनके साथ परिवार के आठ लोग पॉजिटिव पाए गए।
कल रात दिल्ली से आई रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके जीजा का कोरोना की वजह से निधन हो चुका है। जीजा के जरिए वे और उनके
परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। ६० साल की मां, बहन और दो बेटियों को कोरोना
पॉजिटिव आया, जिसमें एक बेटी ६ माह की है। वहीं ७ साल के भांजे की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा
पड़ोस में रहने वाले जीजा के मामा और उनके परिवार के तीन सदस्यों को भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
रख रहे थे पूरी सावधानी, बाकी की नेगेटिव
जीजा की मौत के बाद उनके पूरे परिवार को वारंटाइन कर दिया गया था। घर में पूरी एहतियात बरती गई। पूरा परिवार आयुष विभाग के निर्देशों के अनुसार दिनचर्या का पालन कर रहा था। गरम पानी, काढ़ा, गरम खाना, हल्दी दूध, भाप ले रहा था। खाना-पानी डिस्पोजल में हो रहा था। असर ये हुआ कि २३ सदस्यों में से सिर्फ ८ ही पॉजिटिव पाए गए। उनके दोनों सगे भाइयों सहित शेष सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है।