23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोगुनी उम्र की महिला मित्र से मिलने पहुंचा कारोबारी, कुछ ही देर में हो गई मौत, जानें क्या है मामला

तिलकनगर इलाके का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 8 Aug 2019, 11:56 AM IST

indore

दोगुनी उम्र की महिला मित्र से मिलने पहुंचा कारोबारी, कुछ ही देर में हो गई मौत, जानें क्या है मामला

इंदौर. तिलकनगर इलाके में कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अपनी महिला मित्र के घर मिलने गया था। बताया जा रहा है कि उम्र में काफी बड़ी महिला मित्र के घर एक रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

तिलक नगर पुलिस के अनुसार, मृतक पवन सोनगिरा (39) नंदबाग कॉलोनी में रहता था। उसके छोटे भाई जितेंद्र ने बताया कि मुझे बुधवार सुबह स्कीम नंबर 140 में रहने वाली महिला ने फोन कर कहा कि पवन उठ नहीं रहा है। उसे आकर ले जाओ। मैं भाई को अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि उसकी काफी पहले मौत हो चुकी है।

जितेंद्र ने बताया पवन की की एक साल पहले शादी हुई थी। पवन की दोस्ती तिलकनगर की एक महिला से थी। वह अक्सर उसके घर पर जाता था। मंगलवार रात भी उसके घर गया था रात में उस महिला ने मुझे फोन कर पवन की तबीयत बिगडऩे के बारे में बताया। परिजन का आरोप ही कि महिला मित्र ने उसे जहर देकर मारा है। कि पवन की महिला से 10-12 साल पुरानी दोस्ती है। परेशान होकर दो साल पहले पवन की शादी कराई गई। महिला का बेटा पवन की उम्र का है। परिजन का आरोप है कि महिला ने पवन को नशे का आदी बना दिया था। महिला ने ही उसे रात में नशे में कुछ पिलाया, जिससे मौत हुई।