3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान और रूस की कॉलगर्ल को भी बुला चुके आरोपी, सोशल साइट के जरिए करते थे बुकिंग

विजय नगर पुलिस ने सोशल साइट के जरिए देह व्यापार चला रहे गिरोह को पकड़ा।

2 min read
Google source verification
जापान और रूस की कॉलगर्ल को भी बुला चुके आरोपी, सोशल साइट के जरिए करते थे बुकिंग

जापान और रूस की कॉलगर्ल को भी बुला चुके आरोपी, सोशल साइट के जरिए करते थे बुकिंग

इंदौर. विजय नगर पुलिस ने सोशल साइट के जरिए देह व्यापार चला रहे गिरोह को पकड़ा। सोशल साइट पर ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें कॉलगर्ल के फोटो भेजे जाते। जापान व रूस की कॉलगर्ल भी इंदौर बुलवाई जा चुकी हैं। उन्हें शहर की हाईप्रोफाइल होटलों में रुकवाया जाता।

पुलिस ने इन्हें पकड़ा
एसपी पूर्व मो. यूसुफ कुरैशी ने बताया, विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार रात रवींद्र गुप्ता (42) निवासी शीतल नगर, किशनसिंह (25) निवासी न्याय नगर, प्रदीप भास्कर (35) निवासी संजय नगर, संजय भनोदिया (38) निवासी बिचौली मर्दाना व एक युवती को पकड़ा। एएसपी शैलेंद्रसिंह चौहान, टीआइ तहजीब काजी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। लखनऊ की युवती पांच दिन से विजय नगर क्षेत्र की होटल कान्हा में रुकी थी। यहां रोज कई ग्राहक आ रहे थे।

होटल मालिक भी गिरफ्तार
पुलिस ने होटल के बाहर से दलाल संजय को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद होटल के कमरे से युवती व ग्राहक प्रदीप और किशन पकड़ाए। होटल मालिक रवींद्र को भी गिरफ्तार किया गया। युवती को यहां देह व्यापार चलने के बारे में पता था। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इनसे ४ मोबाइल और साढ़े सात हजार रुपए मिले। सभी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

पूछताछ कर रही पुलिस
संजय ने बताया, कई और लोग भी देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं। इन्होंने मिलकर एक स्कॉट सर्विस नाम से सोशल साइट बनाई। इस पर जो ग्राहक आता उससे संपर्क करते। वॉट्सऐप नंबर पर प्रोफाइल में कॉलगर्ल का फोटो पसंद आने पर सौदा तय होता। ३ से २५ हजार रुपए तक वसूलते। संजय ने बताया, वह जापान व रशिया की कॉलगर्ल को बुला चुका है। विदेशी कॉलगर्ल को हाईप्रोफाइल होटल में रुकवाया जाता। एक दिन बाद वह वापस चली जातीं। अन्य देशों की कॉलगर्ल की जानकारी भी साइट पर उपलब्ध थी। हर १५ दिन में कॉलगर्ल बदल दी जाती, जो होटल कान्हा में ही रुकती। पुलिस इनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। सोशल साइट भी बंद करवाई जाएगी।

Story Loader