11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम का इंदौर दौरा: सांवेर विधानसभा के लिए तैयार करेंगे रणनीति, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी भी अब उपचुनाव के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Pawan Tiwari

Jun 08, 2020

सीएम का इंदौर दौरा: सांवेर विधानसभा के लिए तैयार करेंगे रणनीति, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

सीएम का इंदौर दौरा: सांवेर विधानसभा के लिए तैयार करेंगे रणनीति, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ( 8 जून ) को इंदौर का दैरा करेंगे। चौथी बार सीएम बनने के बाद ये उनका पहला इंदौर दौरा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ-साथ ही वो सांवेर विधानसभा सीट के जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। बता दें कि भाजपा 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां में जुट गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी भी अब उपचुनाव के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

तुलसी सिवालट का है क्षेत्र
सांवेर विधानसभा मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है। यहां उपचुनाव होना है और पार्टी की तरफ से तुलसी सिलावट उम्मीदवार हैं। तुलसी सिलावट के भाजपा में शामिल होने से सांवेर विधानसभा में भाजपा नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर दुविधा में हैं ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

ये है सीएम का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट आयेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 1.50 बजे तक कोरोना की जिला एवं राज्य स्तर की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे तक कोरोना शहीदों के परिजनों से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद 2:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात अभय प्रशाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर बाद 3:05 बजे से 3:45 बजे तक आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात 3:45 बजे से 4:15 बजे तक डॉक्टर्स से भेंट करेंगे। तत्पश्चात शाम 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र द्वारा आयोजित उद्योग संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वर्ष 2015 से 2018 तक आरंभ किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रजेंटेशन, समीक्षा और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान शाम 5 बजे से 5.30 बजे तक प्रेस कान्फ्रेंस में भाग लेंगे। शाम 5:35 बजे से 6:20 बजे तक इंदौर ज़िले के जनप्रतिनिधियों से रेसीडेंसी कोठी में भेंट करेंगे। इसके पश्चात सांवेर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार 9 जून को सुबह 9 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।