27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीट के नीचे बैठा था 5 फीट लंबा सांप,फिर किया ये काम

गाड़ी की सीट के नीचे सांप देख भागे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

shazeb khan

•

Updated: 28 Jun 2020, 3:16 PM IST

सीट के नीचे बैठा था 5 फीट लंबा सांप,फिर किया ये काम

सीट के नीचे बैठा था 5 फीट लंबा सांप,फिर किया ये काम

इंदौर। मोटर पंप का काम करने वाले दो कारीगरों के होश तब उड़ गए जब वो जंगल से काम करने के बाद सिमरोल से इंदौर शहर की ओर निकले। लगभग 19 किलोमीटर मोटरसाइकिल चलाने के बाद कुछ अजीब से आवाज सुनाई दी जब गाड़ी से उतरकर देखा तो सीट के नीचे बैठा था कोबरा सांप । डर के मारे दोनों कारीगर गाड़ी को लॉक करके भाग निकले।

दरअसल पूरा मामला ये है कि इंदौर शहर में रहने वाले दो कारीगर मोटर पंप का काम करने के लिए सिमरोल के जंगलों में काम करने गए थे । काम खत्म करके दोनों कारीगर मोटरसाइकिल पर इंदौर शहर की ओर लौट रहे थे । करीब 19 किलोमीटर गाड़ी चलाने के बाद दोनों को अजीब सा लगा, गड़बड़ी लगने के कारण गाड़ी को साईड में रोका और जब उस नीचे बैठतकर देखा तो दोनों के होश उड़ गए,जिस सीट पर बैठकर कारीगरों ने 19 किलोमीटर का सफर तय किया था जब उस सीट के नीचे बैठा कोबरा सांप को देखने के बाद दोनों बाइक सवार वहां से भाग गए।

पूरे दृश्य को देखने के बाद लोगों ने कंट्रोल रुम को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सपेरे पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। सांप कोबरा नस्ल का 5 फीट लंबा और जहीराला सांप निकला जिसे घंटे भर की महनत करने के बाद पकड़ा लेकिन डिब्बे में कैद नही हो रहा था बार बार डिब्बे से बहार की ओर छलांग मार रहा था बड़ी मुश्किल से सपेरे ने उसे डिब्बे में बंद किया।

इस पूरे नजारे को देखने वाले लोगों ने बताया की कारीगरों की गाड़ी बार बार बंद हो रही थी जिसे देखने के लिए गाड़ी रोकी। जब दोनों ने गाड़ी में सांप को देखा को बिना देर किए गाड़ी लॉक कर भाग निकले.फिर कंट्रोल रूम फोन कर इस की सूचना दी ।