7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भागीरथपुरा के पीडि़त परिवारों के घर होली पर पहुंचे कांग्रेस नेता

होली पर कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

less than 1 minute read
Google source verification


इंदौर. भागीरथपुरा में दूषित जल हादसे में जान गंवाने वाले 36 परिवारों के घर होली पर कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निगमकर्मियों की मौत पर 30-30 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है, उसी तरह से भागीरथपुरा के मृतकों के परिवार के लिए एक-एक करोड रुपए का मुआवजा घोषित किया जाएं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदौरिया पीडि़त परिजनों से मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस उनकी पूरी लड़ाई लड़ेगी। चौकसे अपने साथियों के साथ एक के बाद एक हर घर पहुंचे। चौकसे ने कहा कि मृतकों के परिजनों ने कहा कि आज पहली होली पर हमारे घर हमारे रिश्तेदार आए हैं और उसके साथ कांग्रेस के नेता आ गए। इस हादसे के लिए जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी और नगर निगम का कोई पदाधिकारी अथवा जन प्रतिनिधि उनके घर पर नहीं पहुंचा।