
MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मल्हारगंज थाने के सामने हर साल बजरबट्टू समेलन होता है जो इस बार नहीं होगा। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भेष बदलकर शामिल होते हैं, लेकिन भागीरथपुरा कांड के बाद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके चलते आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। मजेदार बात ये है कि कांग्रेसी नेता कवायद लगा रहे थे कि इस बार कैलाश यमराज बनकर आएंगे।
दरअसल, गुरुवार को बजरबट्टू सम्मेलन के आयोजक व भाजपा नेता अशोक चौहान 'चांदू' ने आयोजन निरस्त करने की घोषणा कर दी, जबकि वे एक पखवाड़े से तैयारियां कर रहे थे। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि मंत्री विजयवर्गीय के निर्देश पर उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया है जबकि जुलूस से लेकर कवि समेलन तक की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं।
गौरतलब है कि भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 35 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय पर हमले तेज कर दिए थे। वे ताक में बैठे थे कि मंत्री विजयवर्गीय बजरबट्टू समेलन में कोई स्वांग रचे और उसे मुद्दा बनाकर आंदोलन करें। कुछ शरारतियों ने तो जुलूस के लिए भी कुछ विशेष इंतजाम कर रखे थे। विजयवर्गीय को लेकर कवायद लगाई जा रही थी कि इस बार वे यमराज के भेष में शामिल होंगे। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए विजयवर्गीय ने आयोजन को निरस्त करने के निर्देश दिए।
रंगारंग गेर 8 मार्च को निकलेगी, जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी जुट गई है। इसके चलते जिस दिन गेर निकलेगी उस दिन गेर मार्ग और आसपास के इलाकों में सुबह से शाम तक बत्ती गुल की जाएगी ताकि रंग और पानी उड़ाने की वजह से कोई बिजली तार व ट्रांसफॉर्मर फाल्ट न हो एवं लोगों की सुरक्षा बनी रहे। इसके साथ ही गेर वाले दिन मैदान में 14 इंजीनियरों के साथ 60 कर्मचारी रहेंगे।
Published on:
06 Mar 2026 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
