2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एपीसेंटर एरिया में दे रहे मास्क व सैनिटाइजर

- घर मे किसी को सर्दी-खांसी तो कर रहे आइसोलेट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 9 Apr 2020, 9:44 AM IST

 Corona:

Corona:

इंदौर. कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास के लगभग 30 इलाकों को एपीसेंटर एरिया घोषित किया गया है। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर रही है और लोगों को सैनिटाइजर व मास्क देने के साथ ही इनके उपयोग बता रही है। कारण है कि जिन क्षेत्रों से पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वे संवेदनशील माने जा रहे हैं और अधिकतर केस इनके आसपास से ही सामने आ रहे हैं। ऐसे और केस न आएं, इसे लेकर यह एहतियात बरती जा रही है।

गौरतलब है कि इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 हो गई है। यह लगातार बढ़ती जा रही है। कल एक ही दिन में इंदौर में 40 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और भी सैकड़ों मरीज सामने आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को इस से बचाने के लिए प्रयास कर रही है। एक सप्ताह से टीमें घर-घर सर्वे कर रही है। शुरुआत उन इलाकों से की गई, जहां से पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इन इलाकों में पहुंचकर सर्वे टीमें लोगों की संपूर्ण जानकारी ले रही हैं। परिवार में किसी को अगर सर्दी, खांसी, जुकाम है तो उन्हें परिवार के अन्य लोगों से अलग रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं ऐसे लोगों को मास्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सैनिटाइजर देकर इसका उपयोग बताया जा रहा है।
दरअसल जिन इलाकों से पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, उनमें अधिकांश बस्तियां हैं। ऐसे में वे लोग लापरवाही बरत रहे हैं और अपने परिजनों व क्षेत्र के अन्य लोगों को भी संक्रमित कर रहे हैं। नियमों का पूर्ण रूप से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी पूरी केस हिस्ट्री ले रही है। जो बुजुर्ग है,ं अगर उन्हें कोई बीमारी है तो उनका भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है। बीमारी के आधार पर कहां संपर्क करना है, बताया जा रहा है।