21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में 3344 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 126 लोगों की मौत

इंदौर में 84 नए मरीज मिले

less than 1 minute read
Google source verification
corona_update_1.jpg

इंदौर में 3344 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 126 लोगों की मौत

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3344 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 126 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। गुरूवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 964 सैंपल प्रात्त हुए और 84 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 118 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 1673 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

7453 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को प्रदेश में नए पॉजिटिव सामने आए जबकि लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरूवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7453 हुई। वही प्रदेश में मरने वालों की 321 हो गई।