8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में कोरियर सेवा शुरू, सुबह 8 से शाम 6 बजे के तक कर सकेंगे काम

कलेक्टर मनीष सिंह ने तीनों कंपनियों को कोरियर सेवा संचालन की अनुमति प्रदान की

less than 1 minute read
Google source verification
शहर में कोरियर सेवा शुरू, सुबह 8 से शाम 6 बजे के तक कर सकेंगे काम

शहर में कोरियर सेवा शुरू, सुबह 8 से शाम 6 बजे के तक कर सकेंगे काम

इंदौर। जिले में तीन कोरियर सर्विस प्रोवाइडर- मधुर कोरियर सर्विस, मारुति कोरियर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड एवं कैरी इंडेव एक्सप्रेस वेलेक्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को अनुमति मिल गई है। ये तीनों कंपनी अब इंदौर शहर में कोरियर सेवा सुबह 8 से शाम 6 बजे के तक बीच लोगों का सामान बांट सकेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने तीनों कंपनियों को कोरियर सेवा संचालन की अनुमति प्रदान की है।

अपना काम संचलित कर सकेंगे
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों कोरियर सर्विसेज कार्यालयों से अपना काम संचलित कर सकेंगे। इन सभी संस्थानों को कोविड-19 संक्रमण से बचने हेतु समस्त निर्देशों एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही थर्मल गन का प्रयोग, स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग एवं सोशल डिस्टेसिंग का अनिवार्यतः पालन करना होगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कोमोरबिडिटी वाले व्यक्ति एवं गर्भवती महिलाओं का कार्य करना प्रतिबंधित रहेगा।

सायं 7 से प्रातः 7 तक कर्फ्यू में सख्ती
कोरियर सर्विस हेतु संस्थान प्रातः 8 से शाम 6 बजे के मध्य ही कार्य संपादित कर सकेंगे। शाम 7 के पूर्व इन कोरियर संस्थानों में कार्य कर रहे सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से अपने घर पहुंच जाएं। जैसा कि पूर्व में जारी आदेश द्वारा अवगत कराया जा चुका है, सायं 7 से प्रातः 7 तक कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाएगा।