24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में नदारद ‘भाजपाइयों’ की बनेगी कुंडली, शामिल होंगे CM मोहन यादव !

MP News: भाजपा दो दिनी वर्ग करने जा रही है जो कि एमआर 10 स्थित एचआर ग्रीन मैरिज गार्डन में 30 मई की सुबह 9.30 बजे शुरू होकर 31 मई का शाम को खत्म होगा।
2 min read
Google source verification
रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक (photo source- Patrika)

रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक (photo source- Patrika)

MP News: भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग का दौर चल रहा है जिसमें मंडलों के बाद अब जिला इकाई के वर्ग का सिलसिला चल रहा है। इंदौर में 30 व 31 मई को होने वाले वर्ग में 400 से अधिक कार्यकर्ताओं की फेहरिस्त तैयार हुई है। सभी को शामिल होना अनिवार्य है और जो नहीं आएगा प्रदेश संगठन ने उसकी कुंडली बनाने के निर्देश दिए हैं।

संगठन के आयोजनों का भी हिसाब किताब जांचा जाएगा। पुराने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और नए को संगठन की रीति-नीतियों के साथ इतिहास बताने के लिए भाजपा समय समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजत करती है। देशभर में ये सिलसिला चल रहा है जिसके चलते पिछले दिनों मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग किए गए। अब जिला इकाइयों की बारी है।

वर्ग को लेकर तैयारियां शुरू

उसी कड़ी में इंदौर नगर भाजपा दो दिनी वर्ग करने जा रही है जो कि एमआर 10 स्थित एचआर ग्रीन मैरिज गार्डन में 30 मई की सुबह 9.30 बजे शुरू होकर 31 मई का शाम को खत्म होगा। नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा व उनकी टीम ने वर्ग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली बार नगर भाजपा का इतना बड़ा वर्ग होने जा रहा है जिसमें 400 से अधिक कार्यकर्ता होंगे। किसी को घर लौटने की अनुमति नहीं होगी तो फोन भी सभी के बंद रहेंगे।

इसके अलावा प्रदेश संगठन ने कुछ निर्देश भी जारी किए हैं जिसमें अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी भी दी जाना है। कारण भी बताना होगा कि वे क्यों नहीं आए थे या आदतन हैं? कार्यकर्ताओं के नाम भेजे जाएंगे तो ये भी हो सकता है कि भविष्य में पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी न दें या मौजूदा दायित्व से मुक्त कर दे। इधर, वर्ग में वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आने की संभावना है।

आज होगी संगठन की बैठक

प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सभी जिला इकाइयों के माह में एक बार बैठक करना होगी। उसी तारत्य में आज शाम नगर भाजपा की बैठक होना है। नगर अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि आज शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय पर होने वाली बैठक में संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत व जिला प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी शामिल होंगे। उनके अलावा मंत्री, सांसद, महापौर, विधायक, जनप्रतिनिधि, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष को बुलाया