
Roads (Photo Source: AI Image)
MP News: एमपी के इंदौर शहर में सड़क की चौड़ाई को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होने जा रहा है। सरवटे टू गंगवाल बस स्टैंड के बीच अधूरी सड़क अब पूरी होगी। ये सड़क भी छावनी की तरह 80 फीट चौड़ाई के बजाए 60 फीट बनेगी जिसको लेकर नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग से सहमति हो गई है। सालभर पहले श्योपुर की एक ठेकेदार कंपनी को वर्क ऑर्डर तो मिल गया था, लेकिन वह काम शुरू नहीं कर सकी थी।
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सरवटे टू गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क बनाना शुरू की थी। पहले बाधक निर्माण को हटाने और फिर फंड कमी की वजह से काम बंद हो गया, लेकिन विधायक गोलू शुक्ला ने 9 करोड़ रुपए का बजट निगम को दिया। पैसा आने के बावजूद कोई ठेकेदार विवादों के चलते सड़क बनाने में रुचि नहीं दिखा रहे थे।
आखिर में श्योपुर की तुलसी नारायण गर्ग नामक कंपनी को ठेका देकर वर्क ऑर्डर जारी किया गया। इस बात को भी साल भर होने आया, लेकिन बाधक मकानों को नहीं हटाए जाने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। नगर निगम पूरे मार्ग को मास्टर प्लान के हिसाब से 80 फीट चौड़ा बनाने चाहता था, लेकिन नोटिस मिलने के बाद रहवासी चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे थे।
कहना था कि 60 फीट चौड़ाई की जाए तो वे बाधक हिस्सा हटाने के लिए तैयार हैं। विधायक शुक्ला ने उनकी बात को मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की थी। उनके निर्देश के बाद नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने भी चौड़ाई कम करने की मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही सड़क काम काम शुरू होगा।
गौतमपुरा स्कूल के सामने से पंढरीनाथ की ओर जाने वाले मार्ग पर रोज वाहन गुत्थमगुत्था होते हैं। निगम इस मार्ग को भी 80 फीट चौड़ा करना चाहता था, लेकिन उसमें कई घर पूरे जाने की संभावनाएं थी। इस पर विधायक शुक्ला के सुझाव पर मकानों के पीछे हरसिद्धि पानी की टंकी व जोन की तरफ से एक सड़क बनाई गई जो कि हरसिद्धि पुल पर निकलेगी। इससे एक नया रास्ता खुल गया। यह सड़क बनकर तैयार हो गई है। कुछ ही हिस्सा बाकी है जिसके बनते ही ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
जवाहर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए सरवटे टू गंगवाल सड़क किसी सौगात से कम नहीं होगा। शहर के दक्षिण पश्चिम हिस्से से बस व रेलवे स्टेशन जाने का ये अहम मार्ग साबित होगा। अधुरा होने के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक यहां से गुजरते हैं।
सरवटे से गंगवाल सड़क का काम जल्द ही शुरू होगा। छावनी मार्ग की तरह ये सड़क की चौड़ाई भी 80 से कम होकर 60 फीट रहेगी, जिससे तोडफ़ोड़ कम हो। इस प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिल गई है। बाधाओं को दूर कर जल्द ही काम शुरू होगा। गोलू शुक्ला, विधायक
Published on:
07 May 2026 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
