7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में आज जाम रहेगा आगरा-मुंबई हाईवे, यात्रा से पहले देखें ये डायवर्जन प्लान

Traffic Diversion : मध्य प्रदेश में आगरा-मुंबई हाईवे समेत 7 मार्गों पर कांग्रेस का 'सड़क सत्याग्रह' के चलते चक्काजाम रहेगा, परेशानी से बचने के लिए इंदौर ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी डायवर्जन प्लान देख लें।

2 min read
Google source verification
Traffic Diversion

एमपी में आगरा-मुंबई मार्ग पर कांग्रेस का चक्काजाम (Photo Source- Patrika)

Traffic Diversion : मध्य प्रदेश में आज किसानों के समर्थन में 7 मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस बड़ा 'सड़क सत्याग्रह' आंदोलन कर रही है। ये आंदोलन पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में 7 अलग - अलग मार्गों पर होना आयोजित है। इसी में से एक इंदौर जिले से गुजरने वाला आगरा - मुंबई हाईवे भी है, जहां कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन कर रही है। यहां आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कर रहे हैं। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को सड़क जाम होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से सड़क डायवर्जन प्लान जारी किया गया है, ताकि जितना संभव हो राहगीरों को असुविधा से बचाया जा सके।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे - 52 को आम लोगों के लिए बंद कर यहां का बर्डन कुछ अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया है। इन मार्गों का इस्तेमाल कर आप अपने स्थान तक बिना किसी अनुविधा के पहुंच सकेंगे।

देखें यातायात पुलिस की एडवायजरी

राष्ट्रीय राजमार्ग - 52 पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है, जिसमें भारी और मध्यम वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था की गई है। जारी सूचना पत्र में पुलिस द्वारा सूचित किया गया कि, दिनांक 07.05.2026 को जिला इंदौर (ग्रामीण) में थाना किशनगंज अंतर्गत पीजडबर पर कांग्रेस द्वारा धरना / व्यवस्थापन / आंदोलन / प्रदर्शन किया जाना तय है। संभावित यातायात बाधा और आमजन की असुविधा से बचने के लिए जिला इंदौर के ग्रामीण इलाके के अंतर्गत निम्नानुसार यातायात मार्ग निर्धारित तय किए गए हैं।

फोर व्हीलर के लिए डायवर्जन प्लान

-मानपुर से इंदौर और देवास जाने वाले : मानपुर की तरफ से आने वाले 4 पहिया वाहन जो मानाल और पीथमपुर की ओर जाना चाहेंगे, वे विशाल चौराहा होते हुए राऊ की तरफ होकर इंदौर और देवास की तरफ जा सकते हैं।

-देवास और इंदौर से मानपुर जाने वाले : देवास और इंदौर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन जो राऊ होकर मिर्जापुर, विशाल चौराहा होते हुए पीथमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

-महू से इंदौर की तरफ जाने वाले : महू से इंदौर जाने वाले 4 पहिया वाहनों को मेहंदीखेड़ा से डायवर्ट कर चार नाका और पीथमपुर भेजा जाएगा। यहां से विशाल चौराहा, मिर्जापुर होते हुए इंदौर जाने की व्यवस्था रहेगी।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

मानपुर से देवास जाने वाले : मानपुर से लेबड़ बदनावर होते हुए उज्जैन की तरफ से देवास की तरफ जा सकते हैं।

देवास से मानपुर जाने वाले : देवास की तरफ से आने वाले वाहन उज्जैन बदनावर लेबड़ होकर महू की तरफ से सरदारपुर होते हुए मानपुर की तरफ जा सकते हैं।