
FIR against 33 Congress leaders including National General Secretary (फोटो-Patrika.com)
FIR against 33 Congress leaders: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरूवार को महाचक्काजाम आंदोलन किया। वहीं नेशनल हाईवे-3 स्थित इंदौर के पिगडंबर गांव के बाहर सुबह 11 बजे से आंदोलन शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। इस आंदोलन के कारण तपती गर्मी में मार्ग पर बड़ा ट्रैफिक देखने को मिला जिससे जनता परेशान हुई। हालांकि, प्रशासन ने अब चक्काजाम करें वाले कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 33 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। (MP news)
चक्काजाम करने पर किशनगंज पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर 33 कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया है। इन नेताओं में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर, पार्षद राजू भदौरिया, विजय बिलोनिया, सदाशिव यादव, दौलत पटेल, मोतीसिंह पटेल, शक्ति सिह गोयल, गजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश पांडेय, सौराब पटेल, वैकुंठ पटेल, अजय धनावद, पप्पू खान, ओम पटेल, शुभम दरबार, सोहन सिहं ठाकुर, अजय रघुवंशी, दीपक डांडोरी, विजेन्द्र सिंह चौहान, अशोक सैनी, पूनमचन्द पटेल, सुरेश जिराती, विष्णु मालवीय, योगेश बीना, सुभाष ठाकुर, मनोहर सारदिया और कान्हा उर्फ कृष्णा गोयल आदि शामिल है।
किसानों के लिए पिगडंबर में हुए चक्काजाम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल होने वाले थे, लेकिन इंदौर में होने के बावजूद वे आंदोलन में नहीं आए। इसके पीछे क्या वजह रही इसका पता लगाने में कांग्रेसी लगे हैं। सवाल उठा रहे कि पिगडंबर प्रदेशाध्यक्ष पटवारी की विधानसभा राऊ में आता है। इसके बाद भी आंदोलन में क्यों शामिल नहीं हुए? और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को अपने साथ लेकर इंदौर से देवास-शाजापुर लेकर क्यों चले गए? वैसे, खुलकर तो नहीं दबी जुबां में कांग्रेसियों का कहना है कि अपनी विधानसभा राऊ से ज्यादा कांग्रेसियों के न आने और आंदोलन में सम्मानजनक भीड़ न जुटने पर प्रदेशाध्यक्ष पटवारी चक्काजाम में शामिल नहीं हुए।
चक्काजाम में युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ ने माहौल बनाया, क्योंकि जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े की पुरानी टीम ने आंदोलन को सफल बनाने में पूरी ताकत लगाई। इसके साथ ही शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ विधानसभा एक से दीपू यादव, दो नंबर से राजेश चौकसे व राजू भदौरिया, तीन नंबर से पिंटू जोशी की टीम में शामिल रोहित जोशी, शैलू सेन, विशाल चतुर्वेदी, चार नंबर से शैलेष गर्ग, मिन्ना भाटिया, देवेंद्र सिंह यादव, पांच नंबर से अमन बजाज, सांवेर से रीना बौरासी, देपालपुर से मोतीसिंह पटेल और महू से जीतू ठाकुर अपने साथ भीड़ लेकर पहुंचे थे। शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर और एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रजत पटेल ने भी ताकत दिखाई। (MP news)
Updated on:
08 May 2026 03:15 pm
Published on:
08 May 2026 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
