
तहसीलदार कक्ष में महिला ने अपने ऊपर डाला केरोसिन
खातेगांव। खातेगांव तहसील क्षेत्र के संदलपुर की 35 वर्षीय महिला ने सोमवार शाम को तहसील कार्यालय में तहसीलदार आरके के गुहा के कैबिन में अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि महिला माचिस जलाती, उससे पहले ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली।
घटना संदलपुर के पुराने जमीन विवाद से जुड़ी है। अनीता उपाध्याय के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे उसके पुत्र आयुष उपाध्याय ने बताया कि मेरे परदादा ने जमीन की वसीयत मेरे पिता नित्यानंद दुबे के नाम लिखी थी, लेकिन मेरे दादाजी ने जमीन गलत तरीके से अपने नाम करवा कर औने-पौने दाम में बेच दी। जमीन खरीदारों में भाजपा के स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि सहित अन्य दबंग लोग शामिल हंै। जबहमने विरोध किया तो परिवार पर जानलेवा हमले शुरू हो गए। इस बारे में हमने पुलिस थाने से लेकर देवास कलेक्टर और एसपी तक को शिकायत की, लेकिन उनकी तरफ से हमारी कोई मदद
नहीं हुई।
तहसीलदार आर के गुहा ने बताया कि दो साल पहले का यह जमीन नामांतरण का मामला एसडीएम कोर्ट और कमिश्नर कोर्ट तक पहुंचा तब तो मैं यहां पदस्थ भी नहीं था। हाल ही में कमिश्नर ने मामले में कोई आदेश दिया है। मैंने आदेश के परिप्रेक्ष में संबंधित फाइल चौकीदार से बुलाई थी। महिला और उसके परिजनों को किसी ने गलत जानकारी देकर यह बता दिया कि मैंने उनकी जमीन किसी अन्य के नाम कर दी है। जबकि सत्यता यह है कि निर्वाचन की व्यस्तता के चलते मैंने फाइल देखी ही नहीं है। जमीन किसी अन्य के नाम करना तो बहुत दूर की बात है। महिला ने किसी के बहकावे में आकर कार्यालय में आते ही साथ में लाया हुआ अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Published on:
12 Jul 2022 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
