
home decore
इंदौर. दीपावली पर घर की साज-सज्जा का विशेष महत्व है। हर कोई घर को रॉयल लुक देने की चाह रखता है। जरूरी नहीं कि डेकोरेशन पर बड़ा बजट खर्च किया जाए। आम तौर पर हम पुरानी चीजों को थोड़ा भी खराब होने पर या तो फेंक देते हैं या कबाड़ में बेच देते हैं। इन पुरानी चीजों और वेस्ट मटेरियल से भी खूबसूरत आर्टिफेक्टस तैयार किए जा सकते हैं। वेस्ट आइटम्स से किस तरह नए डेकोरेटिव आइटम्स बनाए जा सकते हैं इसके बारे में बता रही है मॉड होम्स की खुशी राजदेव और प्रीति देव।
फ्लॉवर्स का डेकोरेटिव झूमर
खुशी बताती हैं कि घर में अकसर प्लास्टिक के पुराने फ्लॉवर्स होते हैं जो खराब हो जाते हैं। उनका कोई यूज नहीं होता है। अलग-अलग कलर्स के प्लास्टिक फ्लॉवर्स को कलेक्ट कर खूबसूरत झूमर बनाया जा सकता है। सबसे पहले इन्हें अच्छे से वॉश कर लें ताकि गंदगी दूर हो जाएगी और नए जैसे लगने लगेंगे। इसके बाद एक थर्माकोल बॉल लें और उस पर इन फ्लॉवर्स को पिन या किसी दूसरी चीज से अटैच कर दें। ध्यान रहे कि बॉल फ्लॉवर्स से कवर हो जाएं। थर्माकोल वाला हिस्सा बिल्कुल न दिखे। इस तरह जितने फ्लॉवर्स है उसके अनुसार तीन से चार बॉल तैयार करें। चाहे तो हैंगिंग के लिए मोती और कुंदन की डोरियां तैयार कर सकते हैं या बाजार से रेडीमेड हैंगिंग चैन भी लेकर झूमर की तरह हैंग कर सकते हैं।
प्रीति बताती हैं कि घर में टोमेटो सॉस और कांच की बोतलों को यूज के बाद फेंक दिया जाता है, लेकिन इन कांच की बोतलों से भी इंटीरियर को नया लुक दिया जा सकता है। अगर बॉटल का लुक रॉयल है तो इसमें लकड़ी के बॉक्स में अटैज कर डेकोरेट किया जा सकता है। चाहे तो इसमें फ्लॉवर्स डाल सकते हैं। इसके अलावा इन बॉटल्स को ऊन, रेशमी धागों या रंग-बिरंगे कांच के टुकड़ों से सजाकर फ्लॉवर पॉट की तरह यूज में लिया जा सकता है।
Published on:
12 Oct 2017 04:46 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
